बेरंग लिफाफे कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की जो ग्रामीण जीवन के संघर्षों को पार कर नवोदय विद्यालय पहुँचता है और अपने आप को तलाशते हुए कई नौकिरियाँ बदलता है। यह उस होस्टल लाइफ, पहले प्यार और प्रशासनिक कार्यालयों की कहानी है जिसे हर कोई, हर जगह जीता है।
![]() |
Manish Bhargava | Author | Berang Lifafe |
मनीष भार्गव का जन्म मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के ग्राम पंचायत सोनहर में मध्यमवर्गीय कृषि परिवार में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा (नरवर) जिला-शिवपुरी से हुई। इन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से गणित व शिक्षाशास्त्र में स्नातक तथा इतिहास, अर्थशास्त्र व कंप्यूटर से परास्नातक की उपाधि हासिल की।
यह वर्तमान में शिक्षा विभाग दिल्ली सरकार में परामर्शदाता शिक्षक व गणित अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व इन्होंने मध्य प्रदेश शासन के अलग-अलग विभागों में 5 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएँ दी हैं। यह रचना इनके जीवन के वास्तविक अनुभवों व काल्पनिक पक्ष को परिलक्षित करती हुई, प्रथम औपन्यासिक कृति है।
यह ‘वोकल’ एवं ‘बोलकर’ जैसे कई डिजिटल प्लेटफार्म पर एक प्रेरक वक्ता के रूप में लोगों को मार्गदर्शन करते हैं, जहाँ इन्हें 4 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है।
"बेरंग लिफ़ाफ़े" यहाँ से खरीदें:

धन्यवाद , नरवर दर्शन के इस ब्लॉग पर स्थान देने के लिए
जवाब देंहटाएं