ताज़ा खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ताज़ा खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

नरवर नगर परिषद ने मनाया अनूठा उत्सव, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यालय में स्कूली बच्चों ने बनाईं सुन्दर कलाकृतियाँ

नगर परिषद कार्यालय में स्कूली बच्चों ने बनाईं सुंदर कलाकृतियाँ, मंत्री जी ने अवलोकन कर, की सराहना।

नरवर दर्शन. मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 01 नवम्बर से 7 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में नगर परिषद नरवर में भी रंगोली, पेंटिंग्स और स्वच्छता श्रमदाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नरवर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोलियाँ और पेंटिंग्स बना कर नगर परिषद कार्यालय के सुंदरता में चार चाँद लगा दिए।


बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और पेंटिंग्स का अवलोक श्री जसवंत जाटव, केबिनेट मंत्री दर्जा, मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष ने किया और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। खिलते हुए रंगों और महकते फूलों से बनी रंगोलियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कला और संस्कृति की विशेष परख रखने वाली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति पदमा संदीप माहेश्वरी जी ने स्वयं बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाई और रंगोलियों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और मार्गदर्शन दिया।


स्कूली नन्हें कलाकार बच्चों को संबोधित करते हुए श्री जसवंत जाटव, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम चेयरमेैन कैबिनेट मंत्री दर्जा ने कहा कि - मध्यप्रदेश अपना 67वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने नईं ऊँचाईयों को छुआ है और कला, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग आदि क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढाने के लिए अनेक योजनाएँ तैयार की गयी हैं, जिन्हें अमली जामा पहनाया जा रहा है और हमारा नरवर पर्यटन पटल पर एक प्रमुख स्थान होगा। नरवर के विभिन्न शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के बच्चों से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने कहा कि जैसे श्री शिवराज सिंह चौहान जी पूरे प्रदेश के बच्चों के मामा हैं, तो आज से मैं करैरा विधानसभा के सभी बालक-बालिकाओं का मामा हूँ। जब मंत्री जी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपको मंजूर है, तो सभी बच्चों ने एक सुर हाँ कहकर मामा-भांजे के इस संबंध का समर्थन किया।


कार्यक्रम में रंगोली और पेंटिंग्स बनाने वाले बच्चों को मंत्री जी, अध्यक्ष जी, नप सीएमओ और नप पार्षदगणों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किये गये। मंत्री जी ने बच्चों की सुन्दर पेंटिग्स पर अपनी स्वेच्छा से ही ऑटोग्राफ दिये और उन्हें संभालकर कार्यालय में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और आभार उपयंत्री श्री आरके जैन ने दिया और मंच संचालन नगर परिषद के पवन सिंह बैश ने किया।


रंगोली-पेंटिंग्स कार्यक्रम के समापन के बाद पुराना थाना ग्राउण्ड में नपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों और निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सफाई मित्रों के साथ श्रमदान किया गया।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के इस रंगोली-पेंटिग्स कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री जसवंत जाटव, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष, नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमति पदमा माहेश्वरी, नप उपाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र गुर्जर, नप सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया, , नप पार्षदगण श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, श्री बालकिशन कुशवाह, श्री राकेश गुड्डू सोनी, श्री शंकरलाल रजक, श्री मनोज मित्तल, श्री टीपू खान एवं नगर परिषद उपयंत्री श्री आरके जैन, लेखापाल श्री अशोक कुमार शिवहरे, एआरआई श्री हबीब मोहम्मद कुर्रैशी, एआरआई श्री धर्मेन्द्र कुमार कोली, श्री दीपक खटीक, श्री अरविन्द शर्मा, श्री गजेन्द्र राठौर, श्री पुरुषोत्तम शिवहरे, श्री पवन सिंह बैश, श्री अंकुर जैन, श्री सुरेश चौरसिया, श्री मनोज सक्सैना, श्री जावेद कुर्रैशी, श्री पंकज चौरसिया, श्री सतीश बाथम, श्री छोटू एवं नरवर की आँगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका एवं शासकीय सीएम राइज विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, अशासकीय भारतीय विद्यालय, शौर्य स्कूल, उत्कर्ष विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

फॉलो करें :

नरवर दर्शन

बुधवार, 21 सितंबर 2022

मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन

सबको हँसाने वाला गजोधर भैया उर्फ राजू भैया अपने चाहने वालों को रुला गया।

राजू श्रीवास्वत का निधन



राजू श्रीवास्तव (जन्म : २५ दिसम्बर १९६३, कानपुर) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत: आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को गयी।



श्रीवास्तव १९९३ से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस ३, में हिस्सा लिया और २ महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद ४ दिसम्बर,२००९ को वोट आउट कर दिए गए।

2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे

श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया. 2013 में, राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया| समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा. लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया|

राजू श्रीवास्तव की विभिन्न फिल्मों में उनकी भूमिका -

वर्ष

फ़िल्म

भूमिका

टिप्पणी

१९८८

तेज़ाब

विशेष उपस्थिति

१९८९

मैंने प्यार किया

ट्रक क्लीनर

१९९३

बाज़ीगर

कॉलेज विद्यार्थी

मिस्टर आज़ाद

१९९४

अभय

२००१

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया

बाबा चिन चिन चू

२००२

वाह! तेरा क्या कहना

बन्ने खान का सहायक

२००३

मैं प्रेम की दीवानी हूँ

शम्भू

२००६

विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स

इंस्पेक्टर जेके

२००७

बिग ब्रदर

ऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद

बॉम्बे टू गोवा

एंथनी गोंसाल्वेस

२०१०

भावनाओं को समझो

दया फ्रॉम गया

बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी'

२०१७

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

फिरंगी

विशेष उपस्थिति

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

नपाध्यक्ष नरवर श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने दिया संबल योजना में लाभ हेतु जागरूकता संदेश

नपाध्यक्ष ने दिया संबल योजना का लाभ लेने हेतु जागरूकता संदेश।
नरवर. मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजना जो कि वर्ष 2018 में शुरू की गई थी, को नए स्वरूप में पुनः मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुभारम्भ किया गया है। नवीन स्वरूप में इस जनकल्याण योजना को संबल 2.0 नाम दिया गया है। उक्त योजना के संबंध में नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी द्वारा नगरवासियों को जागरूकता संदेश देते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। श्रीमती माहेश्वरी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा Sambal 2.0 Portal शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राही योजना में पंजीयन कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं। योजना में पंजीयन होने के उपरांत पंजीकृत श्रमिकों को योजना के विभिन्न घटकों में लाभ लेने की पात्रता होगी।
नपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिसके क्रम में संबल योजना में पंजीयन हेतु नगरवासियों को जागरूकता संदेश जारी किया गया है।

संबल 2.0 हेतु पात्रता
1- मध्यप्रदेश का मूलनिवासी हो
2 - आयकर दाता ना हो
3 - शासकीय सेवा में ना हों।
4 - भूमि 1 हेक्टेयर से अधिक ना हो।
5 - आयु 18 से 60 वर्ष हो।

योजना के प्रमुख घटक/लाभ
1 - प्रसूति सहायता (16,000₹)
2 - अंत्येष्टि सहायता (5,000₹)
3 - अनुग्रह सहायता सामान्य मृत्यु (200000₹)
4 - अनुग्रह सहायता दुर्घटना मृत्यु (400000₹)
5 - स्थाई अपंगता - 200000₹
6 - आंशिक स्थाई अपंगता - 100000₹
पंजीयन की प्रक्रिया
Sambal 2.0 हेतु पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है जिस हेतु आप किसी भी MPOnline/CSC केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन उपरांत प्राप्त पावती और पंजीयन फॉर्म भरा हुआ मय आवश्यक दस्तावेज यथा : आधार कार्ड, बैंक खाता, समग्र परिवार आईडी आदि की छायाप्रति कार्यालय नगर परिषद नरवर में जमा कराएं।
संबल 2.0 पोर्टल का लिंक : Sambal 2.0
अधिक जानकारी हेतु योजना प्रभारी
श्री जावेद कुरैशी से दिए गए नम्बर पर सम्पर्क करें :
7440960022

आपकी हितचिंतक :
श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी
अध्यक्ष
नगर परिषद नरवर

#NagarParishadNarwar #NarwarDarshan #Narwar #Sambal #SambalPortal #SambalYojna #संबल #सम्बलयोजना #मध्यप्रदेश #नरवरदर्शन

सोमवार, 29 अगस्त 2022

नरवर किले के लिए पीछे सुल्तानपुर की ओर से बनेगा रोड़, किले पर ऊपर पहुँचेंगे वाहन

नरवर किले के लिए सबसे बडे और बहुत प्रतीक्षित प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

टीम नरवर दर्शन : Team Narwar Darshan
नरवर किले के पार्श्व भाग का अवलोकन करते अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि

नरवर. शिवपुरी से पहले नरवर जिला हुआ करता था। नरवर का प्राचीन किला अनेक ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए है। इस किले पर पहुँचने के लिए कोई व्यवस्थित मार्ग नहीं बन पा रहा था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गयी है जिसके तहत किले के पीछे से सुल्तानपुर होकर रास्ता बनाया जाएगा।


नरवर को पर्यटन की दिशा में एक नई पहचान और नए आयाम स्थापित करने हेतु कई सालों से प्रयास चलते आ रहे हैं। जिसमें नरवर दुर्ग पर ऊपर के लिए पहुँच मार्ग बनाना सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। पूर्व में आगे की ओर से किले पर प्रवेश हेतु मार्ग बनाने के प्रयास किए गए, जो कि निर्माण की दृष्टि से अनुकूल न होने के कारण अधर में अटक कर रह गया। इस प्रकार कुछ न कुछ अटकलों की वजह से इसमें बाधाएं आती रहीं और यह पूर्ण ना हो सका। अब किले पर पहुँच मार्ग पीछे ग्राम सुल्तानपुर की ओर से बनाया जाएगा। जिस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां एव मौका स्थल का मुआयना सक्षम अधिकारियों द्वारा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नवीन परिषद गठन के बाद से नवगठित नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी द्वारा इस हेतु विशेष रुचि लेकर उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसमें बीजेपी प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य संदीप माहेश्वरी एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक करैरा श्री जसमन्त जाटव जी का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने किले पर ऊपर पहुँचने हेतु सड़क निर्माण के संबंध में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश श्री गोपाल भार्गव जी, लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा जी को अवगत कराया तथा, इस प्रोजेक्ट हेतु राशि स्वीकृत कराने हेतु समय-समय पर पत्राचार किया। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए लोकनिर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रविवार दिनांक 28-08-2022 को मौके का स्थल निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार अब किले पर प्रवेश हेतु सड़क निर्माण पीछे की ओर से किया जाएगा, क्योंकि वहाँ से सुगमता से मार्ग बनाया जा सकता है, जो कि निर्माण के अनुकूल है। तथा पिछले प्रोजेक्ट की शेष राशि से किले के अग्रभाग में अधूरे पड़े कार्य को पेवरब्लॉक्स लगाकर पूर्ण किया जाएगा।


स्मरण रहे कि नरवर राजा नल-दमयंती की प्राचीन नगरी है, जिसका उल्लेख महाभारत के वनपर्व में आता है। श्रीहर्ष रचित विश्व प्रसिद्ध संस्कृति ग्रन्थ नैषिधीयचरितम में नरवर को प्राचीन निषध देश बतलाया गया है, जो बाद में नलपुल नाम से जाना गया और वर्तमान में नरवर नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि हमें नरवर को न केवल प्रदेश में, बल्कि देश में सबसे स्वच्छ, सुन्दर और आकर्षक नगर बनाना है। पर्यटन की अपार संभावनाएं हमारे नरवर में मौजूद हैं, जिन पर काम करते हुए नगर में लोगों को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। नरवर को पर्यटन पटल पर अपेक्षित स्थान दिलाने हेतु हमारे प्रयास सदैव जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से शहर की बेहतरी में सहयोग हेतु आग्रह भी किया।

इस मौके पर विशेष रूप से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, करैरा जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र-जसमन्त जाटव, नप नरवर उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष एवं इतिहासकार डॉ. मनोज माहेश्वरी, पूर्व नप उपाध्यक्ष एवं वर्तमान परिषद में पार्षद राकेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि फिरोज़ खान, नप पार्षद मुलायम सिंह कुशवाह, युवा भाजपा नेता रोहित मिश्रा मगरौनी तथा स्थानीय प्रशासन जिसमें PWD SDO हरिओम अग्रवाल, PWD के एग्जेक्युटिव इंजीनियर, नवागत तहसीलदार नरवर विजय कुमार शर्मा एवं संबंधित हलका पटवारी समेत अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


आपस में विमर्श-चर्चा करते नरवर केे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण


नरवर दर्शन
(भारतीय इतिहास, विरासत, पर्यटन, प्रकृति, शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति का संवाहक)


सोमवार, 30 मई 2022

नरवर जनपद पंचायत के वार्ड और उनमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों की जानकारी तथा वार्डों का आरक्षण

जनपद पंचायत नरवर के वार्ड और उनके अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की सूची तथा वार्डों के आरक्षण की स्थिति

(मध्यप्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की सम्पूर्ण जानकारी के साथ)

MP Panchayat Election 2022 : मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दिनांक 27-05-2022 को पत्र क्रमांक एफ-37/PN-01/2022/तीन/211 द्वारा मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। निर्वाचन कार्यक्रम में उल्लिखित तिथियों के अनुसार -


सोमवार दिनांक 30-05-2022 से सोमवार दिनांक 06-06-2022 तक नामनिर्देशन पत्र जमा करना निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्र (नामांकन फॉर्म) प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं।

मंगलवार दिनांक 07-06-2022 को अंतिम तिथि 06 जून तक जमा हुए नामांकन पत्रों की संवीक्षा यानि जाँच की जाएगी। जिसमें त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए नामनिर्देशन पत्रों की छँटनी की जाएगी तथा अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त एवं निर्वाचन के नियमानुसार उपयुक्त नामनिर्देशन पत्रों को स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार दिनांक 10-06-2022 को सांय 3.00 बजे तक नाम वापिसी की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने के इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित प्रारूप आर ओ (रिटर्निंग ऑफिसर) के पास जमा कर नाम वापिस ले सकते हैं।

शुक्रवार दिनांक 10-06-2022 को ही नाम वापिसी के ठीक बाद यानि 3.00 बजे के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों (प्रत्याशियों) की फाईनल सूची तैयार की जाएगी तथा सूची तैयार होने के बाद निर्वाचन के नियमानुसार अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह (प्रतीक चिह्न) आवंटित किये जाएँगे।

उपरोक्त सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण होने के पश्चात बारी आती है सबसे महत्वपूर्ण तिथि की। जी हाँ, वह तारीख जिस दिन प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बन्द होगी। मतदान की तारीख चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव - 2022 के कार्यक्रम में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 3 चरणों में मतदान कराए जाने की तिथियाँ निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं -

प्रथम चरण मतदान - शनिवार दिनांक 25-06-2022
द्वितीय चरण मतदान - शुक्रवार दिनांक 01-07-2022
तृतीय चरण मतदान - शुक्रवार दिनांक 08-07-2022

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03.00 तक का निर्धारित किया गया है जो कि एक नया समय है। इससे पूर्व हुए मतदानों में यह समय सांंय 5 बजे तथा 6 बजे तक भी रहा है।

गुरुवार दिनांक 14-07-2022 को पंच, सरंपच तथा जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना की जाएगी तथा फाईनल मतगणना होने के बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किये जाएँगे। इसी तारीख को मतपेटियों में कैद सभी प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी और जीत हार का फैसला होगा।

यह तो हुई नामनिर्देशन पत्र जमा करने की तिथि से लेकर मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होने तक के कार्यक्रम की बात। अब बात करते हैं मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर जनपद पंचायत के वार्डों के आरक्षण की स्थिति और वार्डों में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में -

जनपद पंचायत नरवर में कुल 21 वार्ड हैं जिनमें नरवर तहसील की कुल 61 ग्राम पंचायतें समाहित हैं।

वार्ड क्रमांक 01 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 01 अनारक्षित (मुक्त) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग का महिला अथवा पुरुष अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है। इस वार्ड में कुल तीन ग्राम पंचायतें बरखाडी, बीलोनी और साबोली शामिल हैं



वार्ड क्रमांक 02 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 02 अनारक्षित (महिला) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग से केवल महिला अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस वार्ड में कुल तीन ग्राम पंचायतें कठेंगरा, चकरामपुर और भीमपुर शामिल हैं

.

वार्ड क्रमांक 03 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 01 अनारक्षित (महिला) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग से केवल महिला अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस वार्ड में कुल पाँच ग्राम पंचायतें कांकर, ख्यावदा, ठाटी, देवरीखुर्द और पीपलखाडी शामिल हैं

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

ग्वालियर से पुणे, अहमदाबाद और मुम्बई के लिए विमानन सेवाएँ शुरू | Flights from Gwalior to Pune Ahemdabad and Mumbai | Gwalior Flights

ग्वालियर से शुरू हुई नई विमानन सेवाएँ, अब कर सकेंगे पुणे, अहमदाबाद और मुम्बई का हवाई सफर

Team : Narwar Darshan


#GoodMorning with #GoodNews

ग्वालियर-पुणे
पुणे-ग्वालियर
जबलपुर- सूरत
सूरत- जबलपुर
ग्वालियर-अहमदाबाद
अहमदाबाद-ग्वालियर
ग्वालियर-मुम्बई
मुम्बई-ग्वालियर
रास्ता हुआ आसान नई उड़ानों की होगी शुरुआत
किस समय उड़ेगी उड़ान कब पहुंचेगी निर्धारित स्थान देखें तालिका 👇




#NarwarDarshan #BreakingNews #Gwalior #Flight #Pune #Jabalpur #Surat #ahmedabad #Mumbai #Maharashtra #Gujrat #MadhyaPradesh #JyotiradityaScindia

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

इस दिन शुरू होगी Amazon Prime Day Sale 2021 ! कर लें Wishlist तैयार। मिलेगा Cashback बम्पर Discount और शानदार डील।

Amazon Prime Day Sale 2021 : इस साल की स्पेशल Amazon Sale प्राइम मेम्बर्स के लिए

देखें कि स्मार्टफोन्स, टीवी समेत कौन कौन से प्रोडक्ट्स पर मिलेगा कितना डिस्काउंट


Date of Amazon Prime Day Sale 2021 : अमेजन अपने  ग्राहकों के लिए प्रति वर्ष प्राइम डे सेल को आयोजित करती है। इसी क्रम में इस साल भारत में Prime की 5वीं एनिवर्सरी है और इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने अपनी Pirme Day 2021 सेल की तारीखों की घोषणा कर दी है। जी हां, अमेजन प्राइम मेंबर्स का इंतजार खत्म हो गया है, बता दें कि इस साल 26 जुलाई और 27 जुलाई दो दिन तक सेल जारी रहेगी और इस दौरान ग्राहकों को अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और शानदार डील्स मिलेंगी।

यहाँ आपको बता दें कि सेल के दौरान सहेली, लॉन्चपैड, कारीगर और अमेजन पर लोकल शॉप्स जैसे प्रोग्राम्स के सेलर्स प्रोडक्ट्स पर भी Deals मिलेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि दो दिनों की इस Amazon Prime Day Sale के लिए बड़ी तादाद में छोटे विक्रेता Amazon पर 8 जुलाई से 24 जुलाई तक डील्स को Create करेंगे।


Prime Day Sale 2021 इस वर्ष 25 जुलाई की आधीरात 12 बजे यानी 26 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक Sale चलेगी। इस सेल के दौरान 300 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे और अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

जुलाई - 8 शाम 5 बजे से 24 जुलाई रात 11:59 बजे तक प्राइम मेंबर्स SMBs द्वारा ऑफर किए जा रहे प्रोडक्ट्स से खरीदारी कर सकेंगे और Prime Day Sale की खरीदारी पर 10 प्रतिशत Cashback (150 रुपये तक) प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको बता दें कि Prime Day 2021 सेल में एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी होगा।

Amazon Prime Day Sale 2021 पर अमेजन का कहना है कि प्राइम मेंबर्स बेस्ट डील्स और नए प्रोडक्ट लॉन्च की तरफ देख सकते हैं जिसमें Smartphones, एप्लायंसेज, Tv, अमेजन डिवाइस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।

Amazon Prime Day Sale 2021 के दौरान मोबाइल्स एंड एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज पर 60 प्रतिशत तक, टीवी एंड एप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक, किचन और होम एप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक, फायर टीवी और किंडल पर 50 प्रतिशत तक और अमेजन ब्रॉड्स पर 70 प्रतिशत तक की भारी छूट होगी।


इस सेल के दौरान Amazon Pay का इस्तेमाल करने पर 1000 रुपये का कैशबैक और प्राइम मेंबर्स जो अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करेंगे उन्हें 5 प्रतिशत अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलेंगे।

:: Follow ::




रविवार, 24 जनवरी 2021

How to DownloadDigital Voter Card | eEPIC Card डिजिटल वोटर ID कार्ड

अब आपका 'मतदाता पहचान पत्र' (Voter ID Card) भी आधार कार्ड और पैन कार्ड की तरह डिजिटल डॉक्यूमेंट होने जा रहा है।

यहाँ देखिए पूरी जानकारी :

जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी यानि "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" (National Votets Day) के मौके पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद वोटर कार्ड का डिजिटल वर्शन जारी करेंगे। 

वोटर कार्ड होगा डिजिटल डॉक्यूमेंट।
• मोबाइल फोन में डाऊनलोड किया जा सकेगा।
• eEPIC नम्बर होगा सर्वमान्य।
• e-EPIC App में होगी सम्पूर्ण जानकारी।

चुनाव आयोग (Election Commission) सोमवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाएगा। इसी मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद Digital Voter Card जारी करेंगे।

जब मतदाता पहचान पत्र डिजिटल रूप में जारी हो जाएगा तो इसे कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल फोन या कम्प्यूटर में डाऊनलोड किया जा सकेगा तथा इसका प्रिंट भी लिया जा सकेगा।

25 जनवरी 2021 से चुनाव आयोग e-EPIC एप की शुरुआत कर रहा है, जिसके जरिए Digital Voter Card जनरेटर किए जा सकेंगे। यह डिजिटल लॉकर की सुविधा से लैस होगा। eEPIC मतदाता फोटो पहचान पत्र का डिजिटल वर्ज़न है।

चुनाव आयोग ने रविवार को जारी अपने एक बयान में कहा है कि : "केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर e-EPIC कार्यक्रम लॉन्च करेंगे और पांच नए मतदाताओं को e-EPIC और इलेक्टर फोटो पहचान पत्र प्रदान करेंगे। यहाँ उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पहले से ही डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि भारत गणराज्य के स्वतंत्र गणतंत्र बनने से एक दिन पहले यानि 25 जनवरी, 1950 को चुनाव आयोग अस्तित्व में आया था. पिछले कुछ वर्षों से, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए 25 जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद मतदाता पहचान पत्र का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन लॉन्च करेंगे।

टीम : नरवर दर्शन
Follow Us
---
Facebook :
Narwar Darshan
Twitter :
Instagram :
Telegram :

#NarwarDarshan #EEPIC #DigitalVoterCard #DigitalIndia #DigitalVoterID #डिजिटलवोटरकार्ड

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

बर्डफ्लू की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग

2021 | Bird Flue (Avian Influenza)
•••
मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री जेएन कंसोटिया जी ने इंदौर एवं नीमच जिले में बर्ड फ्लू रोग की स्थिति को देखते हुए जिले में रोकथाम हेतु कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

जिले में चिन्हांकित स्थानों से 1 किलोमीटर के क्षेत्र में कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट आदि तत्काल प्रभाव से आगामी 7 दिनों तक बंद रहेंगे।

पोल्ट्री फार्म, जलाशयों के आसपास से पोल्ट्री एवं प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए स्टेट डीआई लैब भोपाल को तत्काल भेजे जायें।

देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन एवं गुना जिले में कौओं में रोग के रोकथाम हेतु पूर्व में दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।


साभार : जनसंपर्क मध्यप्रदेश

फॉलो करें : नरवर दर्शन

#JansamparkMP #BirdFlue #avianinfluenza #Indore #Bhopal #Khargone #Guna #Gwalior #MadhyaPradesh #BreakingNews #Follow #Share #बर्डफ्लू