नरवर में धुवाई चौराहे पर देर रात 10 बजे दुकानों में अचानक भडकी आग, लाखों का सामान जलकर खाक।
सोमवार, 22 दिसंबर 2025
नरवर में धुवाई चौराहे पर तीन दुकानों में भीषण आग, जेसीबी से शटर तोडकर नप नरवर की फायर ब्रिगेड ने क़डी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
गुरुवार, 18 दिसंबर 2025
#शिवपुरी जिले के 20 अद्भुत पर्यटक स्थल: इतिहास, विरासत और प्रकृति का अनुपम संगम
शिवपुरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल, जहाँ आपको मिलेगी इतिहास, विरासत, कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौन्दर्य की अद्भुत छटा।
नरवर दर्शन में आपका हार्दिक स्वागत! यह ब्लॉग इतिहास, विरासत, संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और प्रकृति की अनमोल धरोहरों को समर्पित है। आज हम मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सैर करेंगे, जो सिंधिया राजवंश की गौरवशाली विरासत, प्राचीन किलों, घने जंगलों और मनमोहक झरनों से भरा हुआ है। यह जिला न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि इतिहास के पन्नों को जीवंत करने वाला एक जीवंत संग्रहालय भी। शिवपुरी, जो कभी ग्वालियर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी था, महाभारत काल से जुड़ी कथाओं और आदिवासी संस्कृति की झलकियां पेश करता है। यहां की यात्रा आपको आत्मिक शांति और रोमांच दोनों प्रदान करेगी।
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
नरवर के ग्राम देहरेटा सानी के पास एयरफोर्स का फाईटर जेट मिराज-2000 क्रैश | दोनों पायलट सुरक्षित
नरवर के पास ग्राम देहरेटा सानी में भारतीय वायुसेना का फाईटर विमान मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट हादसे से इजेक्ट होकर सुरक्षित बचे
नरवर. आज मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम देहरेटा सानी के पास खेतों में भारतीय वायुसेना का टू-सीटर लडाकू विमान मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त होकर जल गया। यह हादसा दोपहर के करीब 2.30 बजे हुआ। फाईटर प्लेन में तकनीकि खामी का पता लगते ही विमान में सवार दोनों पायलेट्स ने खुद को इजेक्ट (सुरक्षित बाहर निकाल) कर बचा लिया। जिससे उन्हें आंशिक चोटें जरूर आई हैं।
फाईटर प्लेन में हादसे में घायल हुए पायटल ने फोन पर अपने सीनियर अफसरों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा - "जोशी , जाधव बोल रहा हूँ ... वेस्ट में इजेक्ट हुआ हूँ। जहाँ पर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, मैं वहीं पर हूँ। आसानी से देख सकते हो। मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज प्लीज जल्दी से मदद भेजो।"
पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई, उन्होंने कहा - "एयरक्राफ्ट जल रहा है। ऊपर से स्पष्ट दिख जाएगा। मदद भेजो" इस दौरान ग्रामीणों को चुप कराया जो लगातार शोर कर रहे थे।
भारतीय वायुसेना की ओर से सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर आधिकारि बयान जारी कर बताया गया कि #IndianAirForce का मिराज-2000 रुटीन ट्रैनिंग के दौरान सिस्टम में गडबडी के कारण क्रैश हो गया। दोनों पायलेट्स इजेक्ट होकर सुरक्षित हैं। दुर्घटना की जाँच के लिए भारतीय वायुसेना की ओर से आदेश दिये गये हैं।मंगलवार, 24 दिसंबर 2024
मध्यप्रदेश के 10 पर्यटक स्थल, जहाँ आप आसानी से घूमने जा सकते हैं। देखें पूरी डिटेल्स।
मध्यप्रदेश: भारत का हृदय और 10 अद्वितीय पर्यटक स्थल
मध्यप्रदेश, जिसे भारत का हृदय प्रदेश भी कहा जाता है, अपने ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के अद्वितीय पर्यटक स्थल आपको भारत की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक दिखाते हैं। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में विस्तार से:
1. नरवर किला
नरवर किला शिवपुरी जिले में स्थित है और इसका ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व बहुत अधिक है। यह किला प्राचीन भारतीय योद्धाओं और राजाओं की वीरता का प्रतीक है। किले के अंदर विभिन्न मंदिर, महल और जलाशय हैं, जो इसके गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करते हैं।| नरवर के प्राचीन किले का एरियल व्यू |
नजदीकी रेलवे स्टेशन: शिवपुरी रेलवे स्टेशन (लगभग 42 किमी)
सड़क मार्ग: नरवर तक सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर और शिवपुरी से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
2. खजुराहो
खजुराहो अपने अद्भुत और सुन्दर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। यहाँ के मंदिर अपनी उत्कृष्ट शिल्पकला और कामुक मूर्तियों के लिए विख्यात हैं। खासकर कंदारिया महादेव मंदिर और लक्ष्मण मंदिर दर्शनीय हैं।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: खजुराहो रेलवे स्टेशन
सड़क मार्ग: खजुराहो तक सड़क मार्ग द्वारा छतरपुर और सतना से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
सांची का स्तूप, जिसे मौर्य सम्राट अशोक ने बनवाया था, बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केन्द्र है। यहां की अद्भुत वास्तुकला और इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान एक स्वर्ग के समान है। स्तूप के तोरण द्वार और शिलालेख इसकी खासियत हैं।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: सांची रेलवे स्टेशन
सड़क मार्ग: भोपाल से सांची तक सड़क मार्ग द्वारा लगभग 46 किमी की दूरी पर।
मध्यप्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी अपने हरियाली, झरनों और गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। सतपुड़ा की रानी कहलाने वाला यह स्थान शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा अनुभव प्रदान करता है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: पिपरिया रेलवे स्टेशन (लगभग 50 किमी)
सड़क मार्ग: भोपाल और नागपुर से पचमढ़ी तक सीधी बस या टैक्सी उपलब्ध है।
भेड़ाघाट, जबलपुर के पास स्थित, अपनी संगमरमर की चट्टानों और धुआंधार जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चट्टानों के बीच नाव की सवारी करना अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। रात्रिकालीन चांदनी में यह स्थान और भी रमणीय लगता है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: जबलपुर रेलवे स्टेशन (लगभग 25 किमी)
सड़क मार्ग: जबलपुर से भेड़ाघाट तक टैक्सी और बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
उज्जैन, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का निवास स्थान है और यह शहर भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहां कुंभ मेले का आयोजन होता है और कालिदास के महाकाव्य "मेघदूत" से इसका गहरा संबंध है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: उज्जैन जंक्शन
सड़क मार्ग: इंदौर और भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ग्वालियर अपने ऐतिहासिक किले और संगीत प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध है। ग्वालियर किला, जिसे "भारत का जिब्राल्टर" कहा जाता है, अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, तानसेन का मकबरा संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: ग्वालियर जंक्शन
सड़क मार्ग: दिल्ली और आगरा से सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ओरछा, बेतवा नदी के किनारे स्थित, अपने महलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का राजमहल, जहांगीर महल और राम राजा मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं। यह स्थान इतिहास और स्थापत्य कला प्रेमियों के लिए आदर्श है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: झांसी रेलवे स्टेशन (लगभग 16 किमी)
सड़क मार्ग: झांसी से ओरछा तक टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे सुंदर और व्यवस्थित राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह स्थान बाघ, बारहसिंघा और अन्य वन्य जीवों को देखने के लिए आदर्श है। रुडयार्ड किपलिंग की "जंगल बुक" की प्रेरणा भी यहीं से ली गई थी।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: जबलपुर रेलवे स्टेशन (लगभग 165 किमी)
सड़क मार्ग: जबलपुर और मंडला से कान्हा तक सीधी बसें और टैक्सियां उपलब्ध हैं।
मांडू, अपने रोमांटिक इतिहास और अद्वितीय स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। यहां का जहाज महल, हिंडोला महल और रानी रूपमती महल देखने लायक हैं। मानसून के दौरान मांडू का सौंदर्य और भी निखर जाता है।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: रतलाम रेलवे स्टेशन (लगभग 124 किमी)
सड़क मार्ग: इंदौर और धार से मांडू तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
भीमबेटका की गुफाएं, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं और यह स्थान प्रागैतिहासिक समय की चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां की गुफाएं प्राचीन मानव जीवन और उनकी कला का अद्भुत प्रमाण हैं।
कैसे पहुँचें:
नजदीकी रेलवे स्टेशन: भोपाल रेलवे स्टेशन (लगभग 45 किमी)
सड़क मार्ग: भोपाल से भीमबेटका तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों का एक अद्वितीय मिश्रण है। यहां का प्रत्येक स्थान अपने आप में अनूठा और दर्शनीय है। यदि आप इतिहास, संस्कृति और प्रकृति के प्रेमी हैं, तो मध्यप्रदेश आपकी यात्रा सूची में अवश्य होना चाहिए।
#NarwarDarshan #MPTourism #TouristPlacesList #BestTouristPlaces #MPTouristPlaces #MustVisit #IndiaTourism #Wanderers #BagPackers #Ghumakkad #India #AmazingMP #NarwarFort #Khajuraho #Sanchi #Pachmarhi #Bhedaghat #Jabalpur #Ujjain #Gwalior #Orchha #KanhaNationalPark #Mandu #Bhimbetka
सोमवार, 16 दिसंबर 2024
उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन: भारतीय संगीत जगत के एक अनमोल रत्न का अंत
भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन
15 दिसंबर 2024 - विश्व प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि उनका निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की जटिलताओं के कारण हुआ, जिसके बाद उन्हें दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था और बाद में आईसीयू में ले जाया गया।
जाकिर हुसैन, जो मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे, ने अपने जीवन के प्रारंभिक दिनों से ही तबले की कला में अपार प्रतिभा दिखाई थी। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। एक किशोर की उम्र में ही वे प्रसिद्ध हो गए थे, और समय के साथ वे वैश्विक स्तर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के राजदूत बन गए। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपरा से परिचित कराया।
उनका करियर उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें तीन ग्रैमी अवार्ड, पद्म श्री (1988), पद्म भूषण (2002), और पद्म विभूषण (2023) शामिल हैं। उनके संगीत ने भारतीय और पश्चिमी संगीत के बीच एक अनोखा संयोजन प्रस्तुत किया, जिसमें 'शक्ति' बैंड के साथ जॉन मैकलॉफ्लिन के साथ सहयोग और 'प्लैनेट ड्रम' परियोजना के साथ मिकी हार्ट के साथ कार्य शामिल है।
सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई, जिसमें राजनेता, उद्योगपति, खेल व्यक्तित्व और फिल्मी सितारे शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "महान तबला वादक उ. जाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है।" इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा, "तबले की लय के साथ उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।"
जाकिर हुसैन की विरासत को उनके असंख्य प्रशंसकों और सहयोगियों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने पीछे अपने परिवार को छोड़ दिया है, जिसमें उनकी पत्नी अन्टोनिया मिन्नेकोला और दो बेटियाँ अनीसा और इसाबेला शामिल हैं। उनका संगीत और उनकी शिक्षा अभी भी दुनिया भर के संगीतकारों को प्रेरित कर रही है।
उनके जाने के साथ, भारतीय संगीत जगत ने न केवल एक महान कलाकार खोया है, बल्कि एक ऐसी विभूति जिसने अपने विनम्र और मिलनसार स्वभाव से सभी के दिलों में जगह बनाई। उनका संगीत हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा रहेगा।
गुरुवार, 8 अगस्त 2024
शिवपुरी जिले में आज भारी बारिश की चेतावनी | नरवर में बीती रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी
नरवर में रात भर से जारी है रिमझिम बारिश का दौर
नरवर. शिवपुरी के जिले की नरवर तहसील में 7 अगस्त 2024 की बीती रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रात भर से हो रही बारिश आज सुबह 8 अगस्त को भी लगातार जारी है। 8 अगस्त की सुबह बारिश के साथ हुई जिसके बाद दोपहर 12-1 बजे तक बारिश थमी लेकिन बादल छाए रहे।
बुधवार, 3 जुलाई 2024
देखें मध्यप्रदेश सरकार का 2024-25 का बजट | क्या है आमजन, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए खास
मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2024-25 का बजट आज विधानसभा में पेश हुआ, सरकार ने बताया जन जन के सपने साकार करने वाला बजट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले प्रदेश के बजट 2024-25 के पहले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा में बजट 2024-25 पेश होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा एवं पूर्व मंत्री व वर्तमान वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25 में 16 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली। इसी 16% बढ़ोतरी के साथ नया बजट 3 लाख 65 हजार के पार देखने को मिला।
मध्यप्रदेश के विकास का
जनकल्याणकारी बजट 2024-25
बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए
'केन-बेतवा लिंक परियोजना' बनेगी वरदान
बजट में प्रावधान
अनुमानित लागत - ₹44,605 करोड़
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
"मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना"
के क्रियान्वयन के लिए ₹150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सुगम यातायात
---
मध्यप्रदेश के विकास का
जनकल्याणकारी बजट 2024-25
➡️वित्तीय वर्ष (2024-25) में 1 हजार कि.मी. की सड़कों के निर्माण का लक्ष्य
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
श्रमिक वर्ग का कल्याण
प्रदेश सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
₹600 करोड़ का प्रावधान
#MPBudget2024
#JankalyanKaBudget_MP
#JansamparkMP
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार
बजट 2024-25 में
स्वास्थ्य के क्षेत्र में ₹21,444 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सौगात
➡️ वर्ष 2024-25 में 3 और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर, नीमच एवं सिवनी में होंगे संचालित
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
▶️वर्ष 2024-25 में ₹520 करोड़ का प्रावधान
#MPBudget2024
#JankalyanKaBudget_MP
#JansamparkMP
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
पर्यटन सुविधाओं में हो रहा विस्तार
- वर्ष 2024-25 में पर्यटक सुविधाओं के लिए ₹ 666 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
महिला एवं बाल विकास विभाग
बजट में 81% की वृद्धि
₹26,560 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
औद्योगिकीकरण की तेज गति
सुदृढ़ हो रही प्रदेश की आर्थिक स्थिति
- उद्योग क्षेत्र के लिये वर्ष 2024-25 में ₹4 हजार 190 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
नगरीय क्षेत्रों का सर्वागीण विकास
मूलभूत सुविधाओं में होगा विस्तार
▶️ नगरीय विकास के लिये वर्ष 2024-25 हेतु ₹ 16 हजार 744 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
पंचायतों का सर्वांगीण विकास
मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
- बजट वर्ष 2024-25 में राशि ₹27 हजार 870 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
गांव-गांव में बिछ रहा सड़कों का जाल
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में बताया गया कि
योजना अंतर्गत अब तक 8,565 ग्रामों को 19,378 कि.मी. लंबाई की 8,410 सड़कों से बारहमासी मार्गों से जोड़ा गया है
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
हर घर नल से पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
---
▶️ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹ 10 हजार 279 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
ऊर्जा के क्षेत्र में छू रहे नई ऊंचाइयां
➡️ अमरकंटक एवं सतपुड़ा ताप विद्युत गृहों में 660-660 मेगावाट की नयी विस्तार इकाइयों का निर्माण कार्य
➡️ 603 सर्किट पारेषण लाइनों व 2,908 MVA क्षमता के अति उच्च दाब उपकेंद्र के कार्य प्रस्तावित हैं।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
अनुसूचित जनजाति वर्ग का कल्याण
मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प
▶️ अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु ₹40 हजार 804 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
अन्नदाताओं की खुशहाली
मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प
किसानों को 0% ब्याज पर मिल रहा अल्पकालीन फसल ऋण
बजट 2024-25 में
₹600 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित
शासन के अनुसार लगभग 32 लाख से अधिक कृषक इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण
जीवन हो रहा आसान
- अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु ₹ 27 हजार 900 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण हेतु
वर्ष 2024-25 में
₹13,596 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मुस्कान बिखेरती सौगातें
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 1 हेक्टेयर तक के भूमिधारकों को 5 हॉर्सपावर तक के विद्युत पंप उपयोग पर निःशुल्क विद्युत आपूर्ति
अटल कृषि ज्योति योजना अंतर्गत
10 हॉर्सपावर तक के किसानों को ऊर्जा प्रभार में सब्सिडी दी जा रही है। इस हेतु वर्ष 2024-25 में ₹11 हजार 65 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
जन-कल्याण की योजनाओं से
जीवन हो रहा आसान
⏺️ पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं हेतु वर्ष 2024-25 में ₹ 4 हजार 421 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिये वर्ष 2024-25 में ₹ 586 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग का हो रहा सामाजिक एवं आर्थिक विकास
⏺️ पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लिये ₹ 1 हजार 704 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
समृद्ध किसान मध्यप्रदेश की पहचान
फसलों का मिल रहा उचित मूल्य
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त
गेहूं उपार्जन पर ₹125 प्रति क्विटंल दिया जा रहा बोनस
➡️योजना के लिए ₹1,000 करोड़ की राशि का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
सहकार से समृद्धि
⏩वर्ष 2023-24 में किसानों को ₹19,946 करोड़ का फसल ऋण वितरण
⏩वर्ष 2024-25 में ₹23 हजार करोड़ का फसल ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मुस्कुराता किसान, मध्यप्रदेश की पहचान
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र हेतु
वर्ष 2024-25 में ₹66,605 करोड़ का प्रावधान
(यह गत वर्ष की तुलना में 23% अधिक)
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश में सुनिश्चित हो रही
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था
➡️ शिक्षा क्षेत्र के लिये वर्ष 2024-25 में ₹ 52 हजार 682 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
![]() |
मध्यप्रदेश बजट 2024-25 कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा |
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास
अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली की बयार
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत
खरीफ 2023 में 97 लाख 71 हजार एवं रबी 2023-24 में 80 लाख 96 हजार कृषक बीमित हुए
वर्ष 2024-25 में योजना अंतर्गत
₹2 हजार करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
⏩ वित्तीय बजट 2024-25 में ₹4 हजार 900 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित
⏩ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रतिवर्ष ₹6-6 हजार की सम्मान निधि से (कुल 12 हजार) लगभग 82 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश में मिल रहा
सांस्कृतिक समूहों को प्रोत्साहन
➡️संस्कृति विभाग के लिए ₹ 1 हजार 81 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
गंभीर रोगियों को आपात स्थिति में उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने हेतु ''पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा'' प्रारंभ की गई है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
जनजातीय वर्ग का सर्वोन्मुखी विकास
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) अंतर्गत विशेष जनजाति क्षेत्रों में 217 आंगनबाडी़ भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए ₹150 करोड़ का प्रावधान किया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
महिलाओं व बालिकाओं का सर्वांगीण विकास
⏩वर्ष 2024-25 में जेण्डर बजट में ₹1 लाख 21 हजार 997 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
डिजिटल प्रणाली से
पारदर्शी हो रही प्रक्रिया
- पैक्स संस्थाओं के कम्प्यूटरीकरण के लिए ₹ 32 करोड़ का प्रावधान किया गया।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास
''हर हाथ को काम''
⏩युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण
⏩प्रदेश में कुल 268 शासकीय आई.टी.आई. संचालित हैं। इस वर्ष 22 नवीन आई.टी.आई. प्रारंभ की जायेंगी, जिनसे 5 हजार 280 अतिरिक्त सीट्स की वृद्धि होगी।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
पूरा हो रहा अपने पक्के घर का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
वर्ष 2024-25 के बजट में ₹4 हजार करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
पूरा हो रहा अपने पक्के घर का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
वर्ष 2024-25 के बजट में ₹4 हजार करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
सशक्त नारी मध्यप्रदेश की पहचान
➡️प्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत बजट में ₹ 800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
हर नगर, हर शहर
विकास की डगर
मध्यप्रदेश के शहरों के मास्टर प्लान की सड़कों के उन्नयन एवं विकास हेतु ₹250 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
बच्चों का सर्वांगीण विकास
सर्वसुविधा युक्त सीएम राईज स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सीएम राईज विद्यालयों के लिये ₹ 2 हजार 737 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार
नगरीय निकायों का मूलभूत विकास
- वर्ष 2024-25 में ₹1 हजार 111 करोड़ का प्रावधान
"मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज वर्ष 2024-25 के लिए ₹3 लाख 65 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत हुआ है।
हमारी सरकार ने लक्ष्य लिया था कि 5 साल में बजट को दोगुना किया जाएगा। इसलिए लगभग 16 प्रतिशत बजट का आकार बढ़ा है।"
- डॉ.मोहन यादव, मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश सरकार बुजुर्ग नागरिकों को करा रही तीर्थ दर्शन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹50 करोड़ का बजट प्रावधान।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
बच्चों का सर्वांगीण विकास
सर्वसुविधा युक्त सीएम राईज स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सीएम राईज विद्यालयों के लिये
₹ 2 हजार 737 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास
पुलिस कर्मियों को आवास
मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना
बजट में ₹367 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संकल्पित
मध्यप्रदेश सरकार
➡️ प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन एवं विस्तार के लिए ₹30 करोड़ का प्रावधान
कृषि क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को प्रोत्साहन
➡️ फसल विविधीकरण योजना के लिए ₹20 करोड़ का प्रावधान
पशुपालकों एवं गौसंवर्धन के विकास व संरक्षण के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार
➡️ संबंधित योजनाओं में वर्ष 2024-25 के लिए ₹590 करोड़ का प्रावधान
प्रदेश में 2190 गौशालाएं संचालित
➡️ गौशालाओं में पशु आहार योजना के अंतर्गत ₹250 करोड़ का प्रावधान
आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा का प्रदेश में विस्तार
➡️ वर्ष 2023-24 में 1 करोड़ 37 लाख लोगों का आयुष पद्धति से उपचार हुआ
गौसंवर्धन व संरक्षण के लिए संकल्पित
मध्यप्रदेश सरकार
➡️ चलित पशु कल्याण सेवा योजना में ₹82 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बेहतर शिक्षा से समग्र विकास
➡️ समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लगभग 63 लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश एवं लगभग 87 लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी
गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा
➡️ प्रत्येक जिले में पूर्व से संचालित एक महाविद्यालय का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में हो रहा उन्नयन
➡️ महाविद्यालयों के लिए 2 हजार से अधिक नवीन पद सृजित होंगे।
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण
सिंहस्थ- 2028 की कार्य योजना के अंतर्गत
वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹500 करोड का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
ऊर्जा के क्षेत्र में
नित नये आयाम गढ़ता मध्यप्रदेश
वित्तीय वर्ष 2024-25
₹ 19 हजार 406 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सुगम यातायात
बेहतर सड़कें विकास का आधार
वित्तीय वर्ष 2024-25
कायाकल्प योजना अंतर्गत ₹400 करोड़ का प्रावधान
मध्यप्रदेश बजट 2024-25
---
स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹568 करोड़ का प्रावधान
"जनकल्याण सर्वोपरि"
➡️ आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रदेश के नौनिहालों की पोषण सुरक्षा एवं प्री-स्कूल शिक्षा हो रही सुनिश्चित
खेलों में मप्र की विशेष पहचान
युवाओं की ऊंची उड़ान
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए
➡️ वर्ष 2024-25 में ₹586 करोड़ का प्रावधान प्रस्ताव
विशेष पिछ़ड़ी जनजातियों को
निःशुल्क आहार उपलब्ध कराने हेतु कृत-संकल्पित












































































