सोमवार, 22 दिसंबर 2025

नरवर में धुवाई चौराहे पर तीन दुकानों में भीषण आग, जेसीबी से शटर तोडकर नप नरवर की फायर ब्रिगेड ने क़डी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

नरवर में धुवाई चौराहे पर देर रात 10 बजे दुकानों में अचानक भडकी आग, लाखों का सामान जलकर खाक।


नरवर. शिवपुरी जिले के नरवर में धुवाई चौराहा मार्केट में तीन दुकानें आगजनी की घटना में जलकर खाक हो गयीं। रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस आगजनी में दुकानों में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले मोबाईल शोप में लगी, बाद में पास की परचूने एवं ऑनलाईन सेंटर की दुकान भी चपेट में आ गयी। देर रात करीब 10 बजे नगर परिषद नरवर की फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, जिस पर नप की फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुँची और आग पर पानी डालकर काबू पाना शुरू किया। लेकिन दुकानों की शटर बंद होने से और अंदर लगी आग के कराण शटर खोलने में परेशानी के कारण फायर सर्विस में काफी मशक्कत करनी पडी। समय पर फायर वाहन के पहुँचने पर लोगों ने नप नरवर की सेवाओं की सराहना भी की। लेकिन दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान को लेकर हर कोई चिंतित दिखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू कुशवाह की मोबाईल की दुकान में पहले आग लगी, जिसके बाद पास की राजकुमार कुशवाह की परचूने की एवं अजीत कुशवाह की ऑनलाईन सेंटर तक आग फैल गयी। नरवर में आगजनी की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशसान अलर्ट मोड में आया और नरवर तहसीलदार संतोष धाकड, नप नरवर सीएमओ प्रवीण नरवरिया, नरवर थाना प्रभारी विनय यादव समेत प्रशासनिक दलबल मौके पर मौजूद रहा और आगजनी की घटना पर त्वरित एक्शन लिया गया।


जेसीबी से तोडा गया दुकान का शटर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दुकान के अंदर आग भयानक रूप ले चुकी थी, जिससे लोहे का शटर पूरी तरह लाल होकर खतरनाक हो गया। ऐसे में शटर खोल पाना और आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। अंततः जेसीबी मशीन से दुकान का शटर तोडा गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड से दुकान के अंदर तक पानी की बौछार गयी, तब कहीं जाकर मुश्किलों से आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहने फायर वाहन न बुलाया जाता, अथवा थोडी देर होती तो दुकान और ज्यादा दुकानों तक पहुँच सकती थी और हादसा व नुकसान बहुत बडा हो जाता।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि नरवर में धुवाई मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जिसमें मोबाईल शोप में सबसे अधिक नुकसान हुआ है, परचूने की दुकान में भी काफी नुकसान है साथ ही ऑनलाइन सेंटर में आंशिक क्षति  बताई जा रही है। पुलिस ने आग लगने के मामले जाँच शुरू कर दी है तथा नुकसान का आँकलन किया जा रहा है।

#Narwar
#NarwarDarshan
#BreakingNarwar
#NarwarNews
#NarwarUpdates
#NarwarKiKhabar
#NarwarLive #Video

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

#शिवपुरी जिले के 20 अद्भुत पर्यटक स्थल: इतिहास, विरासत और प्रकृति का अनुपम संगम

शिवपुरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल, जहाँ आपको मिलेगी इतिहास, विरासत, कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौन्दर्य की अद्भुत छटा।


नरवर दर्शन में आपका हार्दिक स्वागत! यह ब्लॉग इतिहास, विरासत, संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और प्रकृति की अनमोल धरोहरों को समर्पित है। आज हम मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सैर करेंगे, जो सिंधिया राजवंश की गौरवशाली विरासत, प्राचीन किलों, घने जंगलों और मनमोहक झरनों से भरा हुआ है। यह जिला न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि इतिहास के पन्नों को जीवंत करने वाला एक जीवंत संग्रहालय भी। शिवपुरी, जो कभी ग्वालियर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी था, महाभारत काल से जुड़ी कथाओं और आदिवासी संस्कृति की झलकियां पेश करता है। यहां की यात्रा आपको आत्मिक शांति और रोमांच दोनों प्रदान करेगी।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

नरवर के ग्राम देहरेटा सानी के पास एयरफोर्स का फाईटर जेट मिराज-2000 क्रैश | दोनों पायलट सुरक्षित

नरवर के पास ग्राम देहरेटा सानी में भारतीय वायुसेना का फाईटर विमान मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट हादसे से इजेक्ट होकर सुरक्षित बचे

नरवर. आज मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम देहरेटा सानी के पास खेतों में भारतीय वायुसेना का टू-सीटर लडाकू विमान मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त होकर जल गया। यह हादसा दोपहर के करीब 2.30 बजे हुआ। फाईटर प्लेन में तकनीकि खामी का पता लगते ही विमान में सवार दोनों पायलेट्स ने खुद को इजेक्ट (सुरक्षित बाहर निकाल) कर बचा लिया। जिससे उन्हें आंशिक चोटें जरूर आई हैं।


जानकारी के अनुसार हादसे के तत्काल बाद दोनों पायलेट्स को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना स्थल से एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें घायल पायलेट फोन पर किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पायलेट्स को एयरफोर्स की टीम ग्वालियर लेकर गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन विमानों ने ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उडान भरी थी। जिसमें से दो फाईटर प्लेन तो सुरक्षित वापिस लौट गये, परंतु यह एक विमान नरवर के पास देहरेटा सानी गाँव में खेतों दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना की ओर से शुरुआती वजह तकनीकि खामी बताते हुए जाँच के आदेश दिये गये हैं।

पायलट ने फोन पर सीनियर अफसरों की दी जानकारी --
फाईटर प्लेन में हादसे में घायल हुए पायटल ने फोन पर अपने सीनियर अफसरों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा - "जोशी , जाधव बोल रहा हूँ ... वेस्ट में इजेक्ट हुआ हूँ। जहाँ पर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, मैं वहीं पर हूँ। आसानी से देख सकते हो। मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज प्लीज जल्दी से मदद भेजो।"

पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई, उन्होंने कहा - "एयरक्राफ्ट जल रहा है। ऊपर से स्पष्ट दिख जाएगा। मदद भेजो" इस दौरान ग्रामीणों को चुप कराया जो लगातार शोर कर रहे थे।


भारतीय वायु सेना की ओर से आधिकारिक बयान --


भारतीय वायुसेना की ओर से सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर आधिकारि बयान जारी कर बताया गया कि #IndianAirForce का मिराज-2000 रुटीन ट्रैनिंग के दौरान सिस्टम में गडबडी के कारण क्रैश हो गया। दोनों पायलेट्स इजेक्ट होकर सुरक्षित हैं। दुर्घटना की जाँच के लिए भारतीय वायुसेना की ओर से आदेश दिये गये हैं।