मंगलवार, 28 नवंबर 2023

महेश बाबू ने रणवीर कपूर को कहा भारत का बेस्ट एक्टर, रणवीर कपूर मुस्कुराना नहीं रोक सके। देखिए एनिमल हैदराबाद की झलकियाँ

तेलुगू फिल्म अभिनेता महेश बाबू ने की बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर की प्रसंशा






हैदराबाद. सोमवार को हैदराबद में आयोजित एनिमल प्रमोशन ईवेंट में महेश बाबू और रणवीर कपूर ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की। तेलुगू फिल्म अभिनेता महेश बाबू जैसे ही स्टेज पर पहुँचे, उन्होंने माईक सम्हालते ही रणवीर सिंह की प्रसंशा की। उन्होंने रणवीर की प्रसंशा में यहाँ तक कह डाला कि वे भारत के सबसे बेस्ट एक्टर हैं।



महेश बाबू नीली टी-शर्ट और जींस में डेसिंग नजर आए। महेश बाबू ने कहा कि वे रणवीर सिंह के बडे प्रसंशक हैं। "जब मैं उनसे मिला था, तब मैंने उन्हें बताया था। लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने इसे सीरियस नहीं लिया। मैं रणवीर कपूर का बहुत बडा प्रसंशक हूँ और वे मेरी राय में भारत के बेस्ट एक्टर हैं।" महेश बाबू से अपनी ऐसी प्रसंशा सुनकर रणवीर कपूर मुस्कुराए और भावुक नजर आए।


इसके आगे जब रणवीर कपूर के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा - "आप पहले सुपरस्टार थे जिनसे मैं मिला था। मुझे याद है जब ओक्काडू देखने के बाद मैंने मैसेज किया था तो उन्होंने मुझे इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि मैं आपके सपोर्ट के लिए जितना शुक्रिया करूँ, उतना कम है।" और रणवीर कपूर इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने जाते जाते जय बाबू, जय बाबू के नारे भी लगाए।


#MaheshBabu #GoogleTrends #RanveerKapoor #NarwarDarshan #NewsDesk #CinemaUpdates #Bollywood #Tamil #SouthIndian


बुधवार, 22 नवंबर 2023

Tulsi Vivah 2023 : Know the Tulsi vivah puja muhurt and pujan vidhi in hindi

Tulsi Vivah 2023 (तुलसी विवाह 2023) : यहाँ जानिए तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

तुलसी विवाह डेट 2023 : मान्यता है कि तुलसी माता का पूजन जिसके के घर में भी दैनिक रूप से होता है, वहाँ कभी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती और घऱ-परिवार में सदैव शांति और सुख-समृद्धि रहती है।
Tulsi Vivah 2023 : तुलसी विवाह 2023 का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
इस वर्ष यानि 2023 में तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि आज हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं। तो इस पोस्ट को अंत तक पढिए और जानिए की Tulsi Vivah 2023 का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या क्या करना चाहिए।

कार्तिक माह की द्वादश तिथि 23 नवंबर 2023 रात्रि 09 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 24 नवंबर 2023 को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर होगा। अतः तुलसी माता और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह दिनांक 24 नवंबर 2023 को करना सभी के लिए शुभफलदायी होगा।

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

नगर परिषद नरवर के FSTP प्लांट का शासकीय नवीन महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के किया भ्रमण, जाना कचरा प्रबंधन का तरीका।

नगर परिषद नरवर के FSTP प्लांट का का कराया गया विजिट, शासकीय नवीन महाविद्यालय नरवर के छात्र-छात्राओं को दी कचरा प्रबंधन की जानकारी।
BY : Pawan Singh Baish
Friday, 22 September 2023
स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) के तहत नगर परिषद नरवर द्वारा FSTP (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया गया है। जहाँ कचरा वाहनों से नगरीय क्षेत्र से एकत्रित किए गए कचरे का प्रबंधन किया जाता है। आज शुक्रवार दिनांक 22/09/2023 को शासकीय नवीन महाविद्यालय नरवर के लगभग 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को इस FSTP प्लांट का भ्रमण कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गयी।
नगर परिषद नरवर सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पर नगर से एकत्रित होकर आए कचरे से कैसे विभिन्न प्रकार के कचरे का पृथक्करण किया जाता है। जिसमें प्लास्टिक वेस्ट, काँच, लोहा, रद्दी पेपर इत्यदि को अलग-अलग किया जाता है। नगर परिषद के पवन सिंह बैश एवं जनभागीदारी समिति सदस्य वास्तुविद विशाल चौरसिया ने कम्पोस्ट पिट में गीले कचरे से खाद बनने की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।
नप नरवर सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया ने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों पर सूखे-गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में करके कचरा गाड़ी में अलग-अलग बॉक्स में डालें तथा हार्मफुल केमिकल वेस्ट के लिए कचरा गाड़ियों में अलग से बॉक्स लगाए गए हैं, जिनका उपयोग केमिकल हार्मफुल वेस्ट के लिए करना चाहिए। साथ ही आप घर पर गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने का प्रकल्प भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पदमा संदीप माहेश्वरी जी ने नरवर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है और यह उनके लिए सबसे प्राथमिकता पर है, इसलिए आप सभी अपने अपने वार्ड में आपसे आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और नगर परिषद नरवर के स्वच्छता सेवा में सहभागी बनें।
इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय नरवर के लाइब्रेरियन श्री रामनरेश इंदौरिया, नप से श्री अरविंद शर्मा, श्री सतीश बाथम एवं FSTP प्लांट कर्मी उपस्थित रहे।

Follow for lastest updates :

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

नरवर किले के कच्चे रास्ते पर लगाए जाएँगे पेवर ब्लॉक्स बनेगा ड्रैनेज

नरवर किले के कच्चे रास्ते पर आना जाना होगा सुविधाजनक, लगाए जा रहे हैं पेवर्स एवं पानी की निकासी के लिए बनेगा ड्रैनेज।


 

पुरातत्व विभाग की स्वीकृत राशि से नरवर किले पर बन रही रोड़ में जो किन्हीं कारणों से अधूरी छूट गयी, उसकी शेष 40 लाख रुपए राशि लोकनिर्माण विभाग के पास बची हुई थी। जिसे बहुत प्रयासों के बाद वापिस लेकर नरवर किले पर डाली गई कच्ची रोड़ पर पेवर ब्लॉक्स लगाने में उपयोग की जाएगी।

कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा श्री संदीप माहेश्वरी जी ने बताया कि उक्त 40 लाख रुपए की शेष राशि से किला रोड़ पर पेवर्स एवं ड्रैनेज का जितना भी अधिकतम कार्य हो सकता है, वह कराया जाएगा। इस हेतु बीते रोज भूमि पूजन किया जा चुका है और यथाशीघ्र कार्य प्रगतिरत होकर पूर्णता को प्राप्त होगा।

किले की कच्ची रोड़ पर पेवर्स और ड्रैनेज का कार्य होने से न केवल बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय आमजनों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इससे मिट्टी का कटाव रुकेगा और निचली बस्तियों में बरसात में होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
श्री माहेश्वरी ने इस कार्य में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले समस्तजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

#Narwar #NarwarFort #FortRoad #KilaRoad #NarwarKaKila NarwarDarshan

Follow us : Narwar Darshan

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

Eye Flu: आई फ्लू का कहर जारी, जानिए क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय? इलाज से बेहतर होती है रोकथाम

Eye Flu: आई फ्लू का कहर जारी, जानिए क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय? इलाज से बेहतर होती है रोकथाम

बारिश और उमस से फैल रहे मौसमी रोगों में आई फ्लू कहर बनकर उभरा है। लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और संक्रमण की शिकायत हो रही है। जिला अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि संक्रामक रोग से परिवार के अन्य सदस्य जल्दी चपेट में आ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) से बचने हेतु सुझाव प्रसारित किए गये हैं।

आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस (Eye Flu)बच्चों और बड़ों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एकदम से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने मंगलवार से जिला अस्पताल में स्पेशल ओपीडी शुरू कराई है, जिसमें पहले ही दिन 207 मरीज आई फ्लू से संक्रमित मिले हैं। इससे पहले अस्पताल में रोजाना 170 के आसपास लोग इससे पीड़ित आ रहे थे। वहीं, बच्चों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने आई फ्लू से पीड़ित बच्चों को स्कूल न बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे बच्चे स्वस्थ होने के बाद ही स्कूल आएं, जिससे अन्य छात्रों में इसका संक्रमण न फैले।



लोग कंजंक्टिवाइटिस के फैलने को लेकर तरह तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।

गौर हो कि बारिश और उमस से फैल रहे मौसमी रोगों में आई फ्लू कहर बनकर उभरा है। लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और संक्रमण की शिकायत हो रही है। जिला अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि संक्रामक रोग से परिवार के अन्य सदस्य जल्दी चपेट में आ रहे हैं। आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। वहीं, सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य तौर पर यहां 40 से 50 मरीज आते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से 80 से 100 के मरीज आई फ्लू से पीड़ित आ रहे हैं।


चाइल्ड पीजीआई की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि ने बताया कि मंगलवार को 82 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें एक दो को छोड़कर लगभग सभी आई फ्लू से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो परिवार में एक चपेट में आने के बाद सभी लोग शिकार हो सकते हैं। इसी तरह राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हर पाचवां मरीज आंख की बीमारी से ग्रस्त है। संस्थान की नेत्र रोग विशेषज्ञ नंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी में इन दोनों आई फ्लू के मरीजों में इजाफा हो रहा है। ये मौसमी बीमारी है, इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोगों को इस समय सावधानी और सतर्क रहने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया कि 150 से 160 मरीजों की ओपीडी में करीब 50 से 60 से मरीज आई फ्लू वाले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आंख में दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें, खुद से कुछ भी या कोई भी ड्रॉप का प्रयोग न करे। उधर, ग्रेनो वेस्ट के बिसरख सीएचसी में भी आई फ्लू और आंख में जलन वाले मरीजों की संख्या में पिछले एक सप्ताह से इजाफा हुआ है। सीएचसी में रोजाना से 10 से 15 मरीज पहुंच रहे है।




क्या है आई फ्लू

जिला अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण इसके लिए जिम्मेदार है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस होता है। संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख को भी चपेट में ले लेता है।

एम्स में 100 से ज्य़ादा केस रोज़एम्स के आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जे एस तितियाल ने कहा कि एम्स में ऐसे रोजाना 100 मरीज आ रहे हैं। आमतौर पर एक से दो हफ्ते में यह अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन, कई बार साथ में बैक्टीरियल इन्फेक्शन जुड़ जाता है और यह ज्यादा सीवियर हो जाता है। उन्होंने कहा कि किस तरह का संक्रमण है, इसका पता लगा रहे हैं, जिसमें वायरस का स्ट्रेन का पता चल जाएगा और संक्रमित इंसान में वायरस के साथ बैक्टीरिया है भी या नहीं, इसका भी खुलासा हो जाएगा। इससे इलाज आसान हो जाएगा। अगर बैक्टीरिया भी है तो एंटीबायोटिक्स दिया जा सकता है।

ले सकता है एपिडेमिक का रूपसेंटर फॉर साइट के चीफ डॉ. महिपाल सचदेव ने कहा कि पिछले कुछ दिनो में संक्रमण दो से तीन गुणा बढ़ गया है। दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में यह फैल रहा है। हैदराबाद, भोपाल, इंदौर, सभी जगह हो रहा है। अभी तो स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन जिस तेजी से यह फैल रहा है यह एपिडेमिक का रूप ले सकता है।

आई फ्लू के लक्षण :

1. आंखें लाल होना, जलन होना
2. पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना
3. आंखों में चुभन और सूजन आना
4. आंखों में खुजली होना और पानी आना

बचाव के उपाय :

1. संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं, न ही उनकी वस्तुओं को छुएं
2. हाथों को नियमित रूप से साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
3. आंखों की सफाई रखें और ठंडे पानी से बार-बार धोएं।
4. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। भीड़ वाली जगहों से बचें।
5. आंखों को बार-बार हाथ नहीं लगाएं।
6. अगर संक्रमित आंख को छुए तो हाथ अच्छे से साफ करें।


साभार - NBT

Share | Comment | Support
Narwar Darshan 💗

गुरुवार, 25 मई 2023

यहाँ चेक करें एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट Check MP Board class 10th Result link open now

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ ही मिनट बाकी। यहाँ चेक करें रिजल्ट -

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा आज दोपहर 12.30 बजे हायरसेकंडरी (कक्षा 12वीं) एवं हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) के परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
Check here, Class 10th and Class 12th Result (MP Board Result 2023)

#MPBoard #Result2023 #MPBoardResult #HighSchoolResult #HigherSecondaryResult
#NarwarDarshan

शुक्रवार, 12 मई 2023

CBSE Class 12th Result for year 2023 announced, Check here सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित, यहाँ देखें रिजल्ट

 केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE : Central Board of Secondary Education) ने आज कक्षा 12वीं का वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। नीचे दी गयी लिंक पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।



CBSE class 12th 2023 का परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

नरवर के लिए बडी उपलब्धि, नपाध्यक्ष के पत्र पर पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव की मोहर लगी

बहुप्रतीक्षित बाईपास रोड नरवर का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण। मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्य कराए जाने के निर्देश।



नरवर. नरवर को ग्रामीण अंचल से जोडने वाली बाईपास रोड जो विगत लम्बे समय से निर्माण के लिए प्रतीक्षा के पायदान पर खडी थी, वह अब अंतिम पायदान को पार करते हुए निर्माण के निकट पहुँच गयी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नगर परिषद नरवर अध्यक्ष पदमा संदीप माहेश्वरी द्वारा मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को बाईपास रोड निर्माण के लिए लिखे गये पत्र पर पीडब्लूडी मंत्रालय से मोहर लग चुकी है।

संलग्न नोटशीट के अनुसार लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने नपाध्यक्ष के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि नगर परिषद नरवर का बाईपास रोड, जो कि एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश सडक विकास निगम) के अंतर्गत आता है, को वर्णित तथ्यों के दृष्टिगत मार्ग का सुदृढीकरण शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

उल्लेखनीय है कि बाईपोस रोड से नरवर जनपद के लगभग 40 से अधिक गाँव जुडते हैं, और यह आवागमन के लिए सर्वाधिक सुलभ और सुगम मार्ग है। परंतु पिछले समय से निर्माण कार्य अधूरा पडा होने से इस रोड पर असुविधा होने के कारण आना जाना ना के बराबर हो गया था।

अब जैसा कि मध्यप्रदेश शासन के पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देशन में लोकनिर्माण मंत्रालय द्वारा की गयी कार्यवाही से स्पष्ट है कि नगर परिषद नरवर अंतर्गत बाईपास रोड के दिन फिरने वाले हैं और जल्द ही बाईपास रोड का निर्माण कार्य प्रारम्भ होकर सम्पन्नता को प्राप्त होगा। बाईपास रोड के बनाए जाने से न केवल नगर परिषद नरवर बल्कि सुदूर ग्रामीण अंचल में भी हर्ष का व्याप्त है। इस महत्वपूर्ण माँग के लिए क्षेत्रवासियों ने लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, स्थानीय राजनीतिज्ञों, नपाध्यक्ष पदमा-संदीप माहेश्वरी, जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।