मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

नए साल 2023 का नया कैलेंडर नरवर दर्शन पर जल्द उपलब्ध होगा।

नरवर के ऐतिहासिक स्मारकों की चित्रावली से सुसज्जित वर्ष 2023 का वार्षिक तिथिपत्र (कैलेंडर 2023) डिजिटल रूप में जल्द ही आने वाला है।
डिज़ाइन / प्रस्तुति में वांछित सुधार/सुझाव/संशोधन सादर आमंत्रित।

(एक गलती हुई है : रविवार वाली तारीखें किसी अलग रंग से इंगित की जानी चाहिए। यह सुधार किया जाना है)

शेष आप सब सुधिजन बतावें।
(इस दिसम्बर माह की 25 तारीख तक)
#NarwarDarshan #Calendar2023 #NewCalendar #NewYear2023 #ChangeCalendar #DigitalCalendar
#नरवरदर्शन #कैलेंडर2023

डिज़ाइन : पवन सिंह बैश
Images : Samar Ali, Mehtab and others

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

नरवर नगर परिषद ने मनाया अनूठा उत्सव, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यालय में स्कूली बच्चों ने बनाईं सुन्दर कलाकृतियाँ

नगर परिषद कार्यालय में स्कूली बच्चों ने बनाईं सुंदर कलाकृतियाँ, मंत्री जी ने अवलोकन कर, की सराहना।

नरवर दर्शन. मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 01 नवम्बर से 7 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में नगर परिषद नरवर में भी रंगोली, पेंटिंग्स और स्वच्छता श्रमदाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नरवर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोलियाँ और पेंटिंग्स बना कर नगर परिषद कार्यालय के सुंदरता में चार चाँद लगा दिए।


बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और पेंटिंग्स का अवलोक श्री जसवंत जाटव, केबिनेट मंत्री दर्जा, मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष ने किया और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। खिलते हुए रंगों और महकते फूलों से बनी रंगोलियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कला और संस्कृति की विशेष परख रखने वाली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति पदमा संदीप माहेश्वरी जी ने स्वयं बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाई और रंगोलियों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और मार्गदर्शन दिया।


स्कूली नन्हें कलाकार बच्चों को संबोधित करते हुए श्री जसवंत जाटव, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम चेयरमेैन कैबिनेट मंत्री दर्जा ने कहा कि - मध्यप्रदेश अपना 67वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने नईं ऊँचाईयों को छुआ है और कला, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग आदि क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढाने के लिए अनेक योजनाएँ तैयार की गयी हैं, जिन्हें अमली जामा पहनाया जा रहा है और हमारा नरवर पर्यटन पटल पर एक प्रमुख स्थान होगा। नरवर के विभिन्न शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के बच्चों से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने कहा कि जैसे श्री शिवराज सिंह चौहान जी पूरे प्रदेश के बच्चों के मामा हैं, तो आज से मैं करैरा विधानसभा के सभी बालक-बालिकाओं का मामा हूँ। जब मंत्री जी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपको मंजूर है, तो सभी बच्चों ने एक सुर हाँ कहकर मामा-भांजे के इस संबंध का समर्थन किया।


कार्यक्रम में रंगोली और पेंटिंग्स बनाने वाले बच्चों को मंत्री जी, अध्यक्ष जी, नप सीएमओ और नप पार्षदगणों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किये गये। मंत्री जी ने बच्चों की सुन्दर पेंटिग्स पर अपनी स्वेच्छा से ही ऑटोग्राफ दिये और उन्हें संभालकर कार्यालय में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और आभार उपयंत्री श्री आरके जैन ने दिया और मंच संचालन नगर परिषद के पवन सिंह बैश ने किया।


रंगोली-पेंटिंग्स कार्यक्रम के समापन के बाद पुराना थाना ग्राउण्ड में नपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों और निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सफाई मित्रों के साथ श्रमदान किया गया।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के इस रंगोली-पेंटिग्स कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री जसवंत जाटव, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष, नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमति पदमा माहेश्वरी, नप उपाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र गुर्जर, नप सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया, , नप पार्षदगण श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, श्री बालकिशन कुशवाह, श्री राकेश गुड्डू सोनी, श्री शंकरलाल रजक, श्री मनोज मित्तल, श्री टीपू खान एवं नगर परिषद उपयंत्री श्री आरके जैन, लेखापाल श्री अशोक कुमार शिवहरे, एआरआई श्री हबीब मोहम्मद कुर्रैशी, एआरआई श्री धर्मेन्द्र कुमार कोली, श्री दीपक खटीक, श्री अरविन्द शर्मा, श्री गजेन्द्र राठौर, श्री पुरुषोत्तम शिवहरे, श्री पवन सिंह बैश, श्री अंकुर जैन, श्री सुरेश चौरसिया, श्री मनोज सक्सैना, श्री जावेद कुर्रैशी, श्री पंकज चौरसिया, श्री सतीश बाथम, श्री छोटू एवं नरवर की आँगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका एवं शासकीय सीएम राइज विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, अशासकीय भारतीय विद्यालय, शौर्य स्कूल, उत्कर्ष विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

फॉलो करें :

नरवर दर्शन

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, हितग्राहियों को बाँटे योजनाओं के स्वीकृति पत्र! Madhya Pradesh Sthapna Divas News form Narwar Via : Narwar Darshan

हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, हितग्राहियों को बाँटे योजनाओं के स्वीकृति पत्र!
---
आज दिनांक 01 नवम्बर 2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर परिषद नरवर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के हितग्राहियों को मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए। स्वीकृति पत्रों का वितरण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप माहेश्वरी, अध्यक्ष महोदया श्रीमति पदमा माहेश्वरी, नपा उपाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री फ़िरोज खान, उपयंत्री श्री आरके जैन, नगर परिषद पार्षदगण श्री ध्रुव कुशवाह, श्री बालकिशन कुशवाह, श्री राकेश गुड्डू सोनी, श्री शंकरलाल रजक, श्री मनोज मित्तल के हस्ते किया गया।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संदर्भ में अपने विचार साझा करते हुए श्री माहेश्वरी जी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह जी चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश नित-निरंतर आगे बढ़ रहा है और नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। प्रदेश के नागरिकों के लिए सुशासन की पहल करते हुए प्रदेश भर में 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसी दफ़्तर के चक्कर ना लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं हितग्राहियों के द्वार-द्वार पर जाकर उन्हें योजनाओं का लाभ देगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय के द्वार नरवर के आम नागरिकों के लिए 24 घंटे घुले हैं। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर आप बेझिझक संपर्क करें, हमारा प्रयास रहेगा कि आपकी शिकायत पर त्वरित सुनवाई और कार्यवाही हो।

नपाध्यक्ष महोदया श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में आम नागरिकों से सहयोग की अपील की, उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर यदि अपने नगर नरवर की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा नरवर सबसे सुंदर और सबसे अलग होगा।

नगर परिषद नरवर के सभागार में आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप माहेश्वरी, अध्यक्ष महोदया श्रीमति पदमा माहेश्वरी, नपा उपाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ श्री प्रवीण कुमार नरवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री फ़िरोज खान, उपयंत्री श्री आरके जैन, नगर परिषद पार्षदगण श्री ध्रुव कुशवाह, श्री बालकिशन कुशवाह, श्री राकेश गुड्डू सोनी, श्री शंकरलाल रजक, श्री मनोज मित्तल और नगर परिषद नरवर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।
---
#NarwarDarshan #MadhyaPradesh #Scheme #MadhyaPradeshSthapnaDivas #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
•••
#NarwarDarshan #MadhyaPradeshDarshan #MadhyaPradesh #SthapnaDivas #MPQuiz #DiamondState #TigerState #CheetahState #HeartOfIncredibleIndia #HeartOfIndia #Competition #QuestionAnswer #QandA #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #मध्यप्रदेश #हृदयप्रदेश

Earthquake in Jabalpur MP Madhya Pradesh: जबलपुर समेत एमपी के इन जिलों में लगे भूकंप के झटके, डर से सहमे लोग

Earth Quake in Jabalpur: जबलपुर। मध्य प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप के झटके 6 जिलों में महसूस किए गए, जिसका केंद्र डिंडौरी बताया जा रहा है. इसके अलावा जबलपुर, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर और उमरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. यानि पूरे महाकौशल अंचल में धरती हिल गई. 
Follow : Narwar Darshan

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

मध्यप्रदेश गान हिन्दी में | Hindi lyrics of Madhya Pradesh Gaan | मध्यप्रदेश की स्थापना कब हुई? मध्यप्रदेश गान के लेखक कौन हैं? Madhya Pradesh Song

हिंदुस्तान का हृदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की स्थापना 01 नवम्बर 1956 को हुई और इस वर्ष हम मनाने जा रहे हैं 67 वाँ स्थापना दिवस।
---
यहाँ पढ़ें श्री महेश श्रीवास्तव जी द्वारा रचित मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश गान

Madhya Pradesh Song

मध्यप्रदेश गान

सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।


विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जिसके पास है,
यहां ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है।



उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न, सम्पदा जहां अशेष है,
स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित मेरा मध्यप्रदेश है।


सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।


चंबल की कल-कल से गुंजित कथा तान, बलिदान की,
खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की।



भीमबैठका आदिकला का पत्थर पर अभिषेक है,
अमृत कुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।


क्षिप्रा में अमृत घट छलका मिला कृष्ण को ज्ञान यहां,
महाकाल को तिलक लगाने मिला हमें वरदान यहां।



कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विषेश है,
ह्रदय देश का है यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।


सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,

माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।

Follow : Narwar Darshan

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

नरवर में दो पर्यटन मित्रों की नियुक्ति: पर्यटन को मिलेगी उड़ान, इसे बढ़ावा देने के लिए मिले 2 पर्यटन मित्र

नरवर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का पूरी ऐतिहासिक तथ्यात्मक जानकारी के साथ भ्रमण कराने के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद DATCC Shivpuri की ओर से जिला शिवपुरी कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह जी द्वारा द्वारा नरवर में दो पर्यटन मित्रों शिवम सिंह परमार और दीपक सिंह परिहार की नियुक्ति की है।

नरवर में नियुक्त हुए दो पर्यटन मित्र Shivam Singh Parmar और Deepak Singh Parihar

नरवर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने व लोगों को यहां के गौरवशाली इतिहास व धार्मिक महत्व सहित प्राकृतिक सौंदर्य से परिचय कराने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने दो पर्यटन मित्रों की नियुक्ति की है। नरवर क्षेत्र में नियुक्त किए गए पर्यटन मित्रों से अब क्षेत्र में पर्यटन को उड़ान मिलेगी और दूरदराज से आने वाले सैलानियों को नरवर किले, मडीखेड़ा व मोहनी सागर डेम सहित लोढीमाता मंदिर का भ्रमण कर यहां के इतिहास की जानकारी हासिल होगी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सांसद विवेक शेजवलकर की अनुशंसा पर यह पर्यटन मित्र नियुक्त किए हैं । इसमें शिवम परमार व दीपक सिंह परिहार को डीएटीसी शिवपुरी द्वारा टूरिस्ट गाइड के रूप में चयनित किया गया है।

नल-दमयंती की प्रतिमा के लिए सांसद ने दिए 25 लाख : लेखक धीरज गुप्ता की पुस्तक के विमोचन अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने नरवर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए नल दमयंती की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि दिए जाने की बात कही थी। इस राशि की पहली किस्त 25 लाख रुपए जारी कर दी गई है, इससे अब नरवर में प्रतिमा स्थापित होने का कार्य जल्द शुरू होगा। सांसद के प्रयासों से नरवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मित्रों की नियुक्ति पर नगर परिषद अध्यक्ष पदमा-संदीप माहेश्वरी, सौरभ गौड़, देवेंद्र शर्मा, पवन सिंह बैश, विशाल चौरसिया,  व सभी पर्यटन प्रेमियों द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

लेखक व साहित्यकार ने की सांसद थी टूरिस्ट गाइड की मांग:
इतिहास विरासत और प्रकृति का संगम नरवर पुस्तक के लेखक धीरज गुप्ता ने ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर से बैठकर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक महत्व एवं असीम प्राकृतिक सौंदर्य को लोगों के बीच प्रस्तुत करने के लिए टूरिस्ट गाइड नियुक्त करने के लिए आग्रह किया था। इस संबंध में सांसद शेजवलकर द्वारा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से चर्चा की गई। इस पर कलेक्टर अक्षय सिंह द्वारा डीएटीसीसी शिवपुरी के माध्यम से नरवर व आसपास के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए दो पर्यटन मित्र नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस पर डीएटीसीसी डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा सक्रिय सदस्य अरविंद, सौरभ गौड, विशाल चौरसिया तथा धीरज गुप्ता से चर्चा कर पर्यटन मित्रों की नियुक्ति कर दी गई।

कलेक्टर बोले- पर्यटन मित्रों को ओरछा में मिलेगी ट्रेनिंग
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मुताबिक नरवर क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नियुक्त किए गए पर्यटन मित्रों को ट्रेनिंग के लिए ओरछा व कूनो भेजा जाएगा। इसके साथ ही डीएटीसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पर्यटन मित्रों के नाम एवं नंबर प्रसारित किए जाएंगे। इससे जो भी पर्यटक नरवर आएगा, वह नरवर के गौरवशाली इतिहास धार्मिक महत्व व नरवर किले पर बनी अभिनेता रजनीकांत, जीनत अमान व राकेश रोशन की नरवर क्षेत्र में ही फिल्माई गई मूवी डाकू हसीना के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
(साभारः दैनिक भास्कर)

फॉलो करें
नरवर दर्शन
भारतीय इतिहास, विरासत, पर्यटन, प्रकृति, शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति का संवाहक

#NarwarDarshan #NarwarParyatanMitra #ParyatanMitra #नरवर #पर्यटनमित्र #शिवमसिंहपरमार #दीपकसिंहपरिहार #नरवरदर्शन #इतिहास #विरासत #संस्कृति #प्रकृति #पर्यटन

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

दीवाली पर सिर्फ गुजरात नहीं, पूरा भारत आएगा जैसलमेर राजस्थान

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में पर्यटन के लिहाज से सबसे ज्यादा मुफीद माना जाने वाला दिवाली पर्व अब चंद दिन दूर है।
इस मौके पर आमतौर पर गुजराती सैलानियों की धूम जैसलमेर से लेकर सम-खुहड़ी के रेगिस्तान तक बिखरी रहती है। जाहिर है, इस बार भी पर्यटन व्यवसायी पड़ोसी राज्य गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा तथा अन्य शहरों से सैलानियों की आमद को लेकर आशान्वित हैं। इस बीच यह ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है कि दिवाली के मौके पर केवल गुजराती ही नहीं बल्कि देश के सुदूर दक्षिणी राज्यों तक से पर्यटक घूमने के लिए जैसलमेर पहुंचेंगे। दिवाली के अगले दिन से शहर के लगभग सभी तीन और चार सितारा होटलों से लेकर अन्य अच्छी श्रेणी की होटलों में प्री-बुकिंग फुल हो चुकी है। यही आलम सम के प्रतिष्ठित रिसोर्ट के भी हैं। वहां भी दिवाली के अगले रोज यानी 25 अक्टूबर से आगामी करीब 10 दिनों तक टेंट्स लगभग फुल होने की अभी से उम्मीद है। उनके पास भी अच्छी बुकिंग आ रही है। जैसलमेर आने वाले सैलानियों में गुजरात का हिस्सा तो अच्छा खासा रहेगा ही उसके साथ बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई जैसे दक्षिणी शहरों के अलावा मुम्बई, दिल्ली, पुणे, लखनऊ, इंदौर, भोपाल, गुड़गांव, मोहाली, अमृतसर आदि पश्चिम व उत्तर भारतीय शहरों के पर्यटक भ्रमण पर आने वाले हैं। आगामी 30 अक्टूबर से विमान सेवा भी शुरू होने जा रही है। इससे लम्बी दूरी वाले स्थानों से सैलानियों की आवक सुगमतापूर्वक हो सकेगी। गुजरात का नया नहीं जैसलमेर कनेक्शन - वैसे देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के मौके पर गुजरात प्रांत से हजारों की तादाद में पर्यटक जैसलमेर पहुंचते रहे हैं। यह सिलसिला अब करीब डेढ़ दशक पुराना हो चुका है। - जैसलमेर तो हालांकि पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर है लेकिन गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर आदि शहर के नजदीकी पर्यटन स्थल के तौर पर गिना जाता है। - गुजरात के कई हिस्सों से जैसलमेर की संस्कृति भी काफी मिलती-जुलती है। विशेषकर कच्छ क्षेत्र से मरुस्थलीय भूभाग की काफी साम्यता है। - गुजरात में व्यापारी समुदाय दिवाली के अवसर पर पंच दिवसीय छुट्टियां मनाता है। ऐसे में वे लक्ष्मी पूजन करने के बाद प्राय: घूमने के लिए अपने वाहनों में बैठ कर राजस्थान के उदयपुर, माउंट आबू, श्रीनाथद्वारा, कुम्भलगढ़ आदि के साथ जैसलमेर पहुंचना पसंद करते हैं। - जैसलमेर में शांति और सुकून का वातावरण भी गुजराती सैलानियों को स्वभावत: बहुत पसंद आता है। - दिवाली के दूसरे रोज जब स्थानीय समाज गोर्वधन पूजन के बाद रामा-सामा का त्योहार मनाता है, तब गुजराती पर्यटकों का एक तरह से सैलाब स्वर्णनगरी में उमड़ता रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ तब सुबह के समय सोनार दुर्ग और शाम में सम के मरुक्षेत्र में दिखाई देती है। सुखद भविष्य का संकेत - पिछले दिनों अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक साथ कई सरकारी छुट्टियां आने के दौरान अच्छी संख्या में देश के दक्षिणी व पश्चिमी राज्यों से पर्यटक जैसलमेर घूमने आए। - कुछ साल पहले जैसलमेर आने वाले अधिकांश देशी सैलानी राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के निवासी हुआ करते थे। - अब यह सिलसिला आगे बढ़ा है। इसमें दिल्ली, मुम्बई के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा व पंजाब के साथ कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु व केरल तक से पर्यटक यहां आना शुरू हुए हैं। - पर्यटन क्षेत्र के जानकार मानते हैं कि विशाल भारत देश के अलग-अलग भागों से पर्यटकों के आगमन का मतलब यही है कि जैसलमेर में वर्ष पर्यंत पर्यटन की संभावनाओं को बल मिल रहा है।
(साभार : पत्रिका, राजस्थान)

ITBP KARERA के जवानों का वीडियो हुआ वायरल, भक्ति-भाव के साथ नरवर किले पर किया लिया संगीत का आनन्द, नरवर किले का किया भ्रमण

आईटीबीपी (ITBP Karera) करैरा के जवानों ने नरवर किले का भ्रमण किया और भक्ति-संगीत का आनन्द लिया DATCC Shivpuri द्वारा आयोजित हैरिटेज वॉक में किले पर पहुँचे जिला प्रशासन के अधिकारगण। कलेक्टर जिला शिवपुरी श्री अक्षय कुमार सिंह जी ने स्वयं बस में बैठकर हैरिटेज वॉक की बस को नरवर रवाना किया।

यहाँ वीडियो में देखें पूरा हैरिटेज वॉक और नरवर किले का वीडियो भ्रमण -


#NarwarDarshan #NarwarKaKila #नरवरकिलाभ्रमण #नरवरवालीमाता #लोडीमातानरवर #नरवरकाकिला #राजानलदमयंतीकीकहानी #ढोलामारूकीकहानी

राजा नल की ऐतिहासिक नगरी नरवर है सभी प्रकार के पर्यटनों के लिए उपयुक्त, पर्यटन विभाग के सहयोग से होगा टूरिज्म का विस्तार

MP Tourism प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला जी से हुई शानदार और सकारात्मक मुलाकात।

श्री शिवशेखर शुक्ला (पीएस पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन) से मुलाकात कर पत्र सौंपते श्री संदीप माहेश्वरी जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मध्यप्रदेश)

नरवरदर्शन. आज भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के मुख्यालय पर श्री संदीप माहेश्वरी जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मध्यप्रदेश) ने MP Tourism और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला जी से मुलाकात की। नरवर से विशेष जुड़ाव रखने वाले श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी (केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, भारत सरकार) की सोच के अनुरूप नरवर के ऐतिहासिक स्मारकों का अनुरक्षण करते हुए नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में स्थापित करने हेतु और मुख्य पर्यटन-सर्किट (कूनो-शिवपुरी-"नरवर"-ओरछा-खजुराहो) से जोड़ने हेतु पर्यटन विभाग को पत्र सौंपा। जिसपर MP Tourism PS श्री शुक्ला जी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि नरवर में जल्द ही पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों का एक दल आएगा, जो नरवर के भौगोलिक और ऐतिहासिक तथ्यों का अवलोकन कर नरवर में पर्यटन के विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने में सहायक होगा। 

मध्यप्रदेश में 13 नगरीय निकायों को मिली है विशेष अनुदान राशि, नरवर को नहीं मिली।

अभी हाल ही में पर्यटन विकास हेतु मध्यप्रदेश में कुछ नगरीय निकायों को विशेष अनुदान राशि प्रदान की गई है, इस संदर्भ में भी पर्यटन विभाग को पत्र देकर अवगत कराया है कि नरवर भी ओरछा, चंदेरी, अमरकंटक जैसे नगरीय निकायों से किसी भी सूरत में कमतर नहीं है, अतः नरवर को भी विशेष अनुदान राशि आवश्यक रूप से मिलना चाहिए।

पर्यटन के लिए सभी प्रकार से उपयुक्त है शिवपुरी जिले का एतिहासिक कस्बा नरवर

चार प्रकार के पर्यटन क्षेत्रों का धनी हमारा नरवर, जिसमें आसपास समृद्ध ग्रामीण क्षेत्र होने से ग्रामीण पर्यटन, श्री लोढ़ी माता जैसा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने से धार्मिक पर्यटन, नदियाँ-तालाब-पहाड़ इत्यादि सुन्दर प्राकृतिक वातावरण होने से साहसिक पर्यटन और प्राचीन तथा भारत का दूसरा सबसे विशाल नरवर दुर्ग जैसी ऐतिहासिक विरासत होने से ऐतिहासिक पर्यटन की असीम संभावनाएं समाहित हैं।

नरवर में पर्यटन का कार्यक्षेत्र बढ़ने से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और सभी वर्गों को समुचित रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

नरवर को टूरिज्म के क्षेत्र में स्थापित करने के हमारे प्रयास नरवर को पर्यटन पटल पर अपेक्षित स्थान मिलने तक सदैव जारी रहेंगे।

टीम - नरवर दर्शन
(पोस्ट शेयर करें)

रविवार, 9 अक्टूबर 2022

नरवर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को दर्शाती बेहतरीन फ़िल्म, नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए आग्रह

नरवर को विश्व पर्यटन पटल पर स्थापित करने हेतु श्री संदीप माहेश्वरी जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मध्यप्रदेश एवं नगर परिषद नरवर अध्यक्ष महोदया *श्रीमति पदमा-संदीप माहेश्वरी जी ने देश और प्रदेश की सरकार एवं प्रशासन से सहयोग हेतु आग्रह किया है।
अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को पूरा अवश्य देखिए -
🎥🎥
आपके विचार वीडियो पर कमेंट करके बताएँ और वीडियो को आगे शेयर करें।
👇👇

बुधवार, 21 सितंबर 2022

मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन

सबको हँसाने वाला गजोधर भैया उर्फ राजू भैया अपने चाहने वालों को रुला गया।

राजू श्रीवास्वत का निधन



राजू श्रीवास्तव (जन्म : २५ दिसम्बर १९६३, कानपुर) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत: आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को गयी।



श्रीवास्तव १९९३ से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस ३, में हिस्सा लिया और २ महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद ४ दिसम्बर,२००९ को वोट आउट कर दिए गए।

2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे

श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया. 2013 में, राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया| समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा. लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया|

राजू श्रीवास्तव की विभिन्न फिल्मों में उनकी भूमिका -

वर्ष

फ़िल्म

भूमिका

टिप्पणी

१९८८

तेज़ाब

विशेष उपस्थिति

१९८९

मैंने प्यार किया

ट्रक क्लीनर

१९९३

बाज़ीगर

कॉलेज विद्यार्थी

मिस्टर आज़ाद

१९९४

अभय

२००१

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया

बाबा चिन चिन चू

२००२

वाह! तेरा क्या कहना

बन्ने खान का सहायक

२००३

मैं प्रेम की दीवानी हूँ

शम्भू

२००६

विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स

इंस्पेक्टर जेके

२००७

बिग ब्रदर

ऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद

बॉम्बे टू गोवा

एंथनी गोंसाल्वेस

२०१०

भावनाओं को समझो

दया फ्रॉम गया

बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी'

२०१७

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

फिरंगी

विशेष उपस्थिति

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

नपाध्यक्ष नरवर श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने दिया संबल योजना में लाभ हेतु जागरूकता संदेश

नपाध्यक्ष ने दिया संबल योजना का लाभ लेने हेतु जागरूकता संदेश।
नरवर. मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजना जो कि वर्ष 2018 में शुरू की गई थी, को नए स्वरूप में पुनः मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुभारम्भ किया गया है। नवीन स्वरूप में इस जनकल्याण योजना को संबल 2.0 नाम दिया गया है। उक्त योजना के संबंध में नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी द्वारा नगरवासियों को जागरूकता संदेश देते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। श्रीमती माहेश्वरी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा Sambal 2.0 Portal शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राही योजना में पंजीयन कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं। योजना में पंजीयन होने के उपरांत पंजीकृत श्रमिकों को योजना के विभिन्न घटकों में लाभ लेने की पात्रता होगी।
नपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिसके क्रम में संबल योजना में पंजीयन हेतु नगरवासियों को जागरूकता संदेश जारी किया गया है।

संबल 2.0 हेतु पात्रता
1- मध्यप्रदेश का मूलनिवासी हो
2 - आयकर दाता ना हो
3 - शासकीय सेवा में ना हों।
4 - भूमि 1 हेक्टेयर से अधिक ना हो।
5 - आयु 18 से 60 वर्ष हो।

योजना के प्रमुख घटक/लाभ
1 - प्रसूति सहायता (16,000₹)
2 - अंत्येष्टि सहायता (5,000₹)
3 - अनुग्रह सहायता सामान्य मृत्यु (200000₹)
4 - अनुग्रह सहायता दुर्घटना मृत्यु (400000₹)
5 - स्थाई अपंगता - 200000₹
6 - आंशिक स्थाई अपंगता - 100000₹
पंजीयन की प्रक्रिया
Sambal 2.0 हेतु पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है जिस हेतु आप किसी भी MPOnline/CSC केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन उपरांत प्राप्त पावती और पंजीयन फॉर्म भरा हुआ मय आवश्यक दस्तावेज यथा : आधार कार्ड, बैंक खाता, समग्र परिवार आईडी आदि की छायाप्रति कार्यालय नगर परिषद नरवर में जमा कराएं।
संबल 2.0 पोर्टल का लिंक : Sambal 2.0
अधिक जानकारी हेतु योजना प्रभारी
श्री जावेद कुरैशी से दिए गए नम्बर पर सम्पर्क करें :
7440960022

आपकी हितचिंतक :
श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी
अध्यक्ष
नगर परिषद नरवर

#NagarParishadNarwar #NarwarDarshan #Narwar #Sambal #SambalPortal #SambalYojna #संबल #सम्बलयोजना #मध्यप्रदेश #नरवरदर्शन

सोमवार, 29 अगस्त 2022

नरवर किले के लिए पीछे सुल्तानपुर की ओर से बनेगा रोड़, किले पर ऊपर पहुँचेंगे वाहन

नरवर किले के लिए सबसे बडे और बहुत प्रतीक्षित प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

टीम नरवर दर्शन : Team Narwar Darshan
नरवर किले के पार्श्व भाग का अवलोकन करते अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि

नरवर. शिवपुरी से पहले नरवर जिला हुआ करता था। नरवर का प्राचीन किला अनेक ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए है। इस किले पर पहुँचने के लिए कोई व्यवस्थित मार्ग नहीं बन पा रहा था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गयी है जिसके तहत किले के पीछे से सुल्तानपुर होकर रास्ता बनाया जाएगा।


नरवर को पर्यटन की दिशा में एक नई पहचान और नए आयाम स्थापित करने हेतु कई सालों से प्रयास चलते आ रहे हैं। जिसमें नरवर दुर्ग पर ऊपर के लिए पहुँच मार्ग बनाना सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। पूर्व में आगे की ओर से किले पर प्रवेश हेतु मार्ग बनाने के प्रयास किए गए, जो कि निर्माण की दृष्टि से अनुकूल न होने के कारण अधर में अटक कर रह गया। इस प्रकार कुछ न कुछ अटकलों की वजह से इसमें बाधाएं आती रहीं और यह पूर्ण ना हो सका। अब किले पर पहुँच मार्ग पीछे ग्राम सुल्तानपुर की ओर से बनाया जाएगा। जिस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां एव मौका स्थल का मुआयना सक्षम अधिकारियों द्वारा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नवीन परिषद गठन के बाद से नवगठित नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी द्वारा इस हेतु विशेष रुचि लेकर उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसमें बीजेपी प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य संदीप माहेश्वरी एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक करैरा श्री जसमन्त जाटव जी का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने किले पर ऊपर पहुँचने हेतु सड़क निर्माण के संबंध में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश श्री गोपाल भार्गव जी, लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा जी को अवगत कराया तथा, इस प्रोजेक्ट हेतु राशि स्वीकृत कराने हेतु समय-समय पर पत्राचार किया। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए लोकनिर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रविवार दिनांक 28-08-2022 को मौके का स्थल निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार अब किले पर प्रवेश हेतु सड़क निर्माण पीछे की ओर से किया जाएगा, क्योंकि वहाँ से सुगमता से मार्ग बनाया जा सकता है, जो कि निर्माण के अनुकूल है। तथा पिछले प्रोजेक्ट की शेष राशि से किले के अग्रभाग में अधूरे पड़े कार्य को पेवरब्लॉक्स लगाकर पूर्ण किया जाएगा।


स्मरण रहे कि नरवर राजा नल-दमयंती की प्राचीन नगरी है, जिसका उल्लेख महाभारत के वनपर्व में आता है। श्रीहर्ष रचित विश्व प्रसिद्ध संस्कृति ग्रन्थ नैषिधीयचरितम में नरवर को प्राचीन निषध देश बतलाया गया है, जो बाद में नलपुल नाम से जाना गया और वर्तमान में नरवर नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि हमें नरवर को न केवल प्रदेश में, बल्कि देश में सबसे स्वच्छ, सुन्दर और आकर्षक नगर बनाना है। पर्यटन की अपार संभावनाएं हमारे नरवर में मौजूद हैं, जिन पर काम करते हुए नगर में लोगों को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। नरवर को पर्यटन पटल पर अपेक्षित स्थान दिलाने हेतु हमारे प्रयास सदैव जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से शहर की बेहतरी में सहयोग हेतु आग्रह भी किया।

इस मौके पर विशेष रूप से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, करैरा जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र-जसमन्त जाटव, नप नरवर उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष एवं इतिहासकार डॉ. मनोज माहेश्वरी, पूर्व नप उपाध्यक्ष एवं वर्तमान परिषद में पार्षद राकेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि फिरोज़ खान, नप पार्षद मुलायम सिंह कुशवाह, युवा भाजपा नेता रोहित मिश्रा मगरौनी तथा स्थानीय प्रशासन जिसमें PWD SDO हरिओम अग्रवाल, PWD के एग्जेक्युटिव इंजीनियर, नवागत तहसीलदार नरवर विजय कुमार शर्मा एवं संबंधित हलका पटवारी समेत अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


आपस में विमर्श-चर्चा करते नरवर केे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण


नरवर दर्शन
(भारतीय इतिहास, विरासत, पर्यटन, प्रकृति, शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति का संवाहक)


शनिवार, 11 जून 2022

मगरौनी नगर परिषद के सभी 15 वार्डों के आरक्षण की स्थिति | Nagar Parishad Magroni Ward Reservation Status

 मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी अंतर्गत नवगठित नगर परिषद मगरौनी के वार्डों का आरक्षण

नगर परिषद मगरौनी के समस्त 15 वार्डों के आरक्षण की स्थिति की सूची

MP Loacal Election 2022 : मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के पालन में जिला शिवपुरी अंतर्गत नवगठित नगरीय निकाय नगर परिषद मगरौनी के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया दिनांक 01 जून 2022 को पीजी कॉलेज प्रांगण जिला शिवपुरी में पूर्ण की गयी। जिसमें नगर परिषद मगरौनी के सभी 15 वार्डों का आरक्षण इस प्रकार है -

वार्ड क्रमांक 01 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 1 अन्य पिछडा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के महिला तथा पुरुष कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 02 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 2 अन्य पिछडा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केवल महिला ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 03 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जन जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अनुसूचित जन जाति (ST) वर्ग के महिला तथा पुरुष कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 04 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की केवल महिला ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 05 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) की केवल महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 06 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 6 अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) की केवल महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 07 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 7 अन्य पिछडा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के महिला तथा पुरुष कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।
.
वार्ड क्रमांक 08 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 8 अन्य पिछडा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केवल महिला ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 09 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 10 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 11 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) की केवल महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 12 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिला एवं पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 13 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) की केवल महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।

वार्ड क्रमांक 14 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड क्रमांक 15 -
नगर परिषद मगरौनी का वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है। यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

यदि जानकारी उपयोगी लगी हो तो सोशल मीडिया पर हमसे जुड़कर हमारा समर्थन करें।
💕
यूट्यूब पर नरवर दर्शन चैनल - Narwar Darshan
फेसबुक पर नरवर दर्शन - Narwar Darshan
इंस्टाग्राम पर नरवर दर्शन - Narwar Darshan
ट्विटर पर नरवर दर्शन - Narwar Darshan


सोमवार, 30 मई 2022

नरवर जनपद पंचायत के वार्ड और उनमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों की जानकारी तथा वार्डों का आरक्षण

जनपद पंचायत नरवर के वार्ड और उनके अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की सूची तथा वार्डों के आरक्षण की स्थिति

(मध्यप्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की सम्पूर्ण जानकारी के साथ)

MP Panchayat Election 2022 : मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दिनांक 27-05-2022 को पत्र क्रमांक एफ-37/PN-01/2022/तीन/211 द्वारा मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। निर्वाचन कार्यक्रम में उल्लिखित तिथियों के अनुसार -


सोमवार दिनांक 30-05-2022 से सोमवार दिनांक 06-06-2022 तक नामनिर्देशन पत्र जमा करना निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्र (नामांकन फॉर्म) प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं।

मंगलवार दिनांक 07-06-2022 को अंतिम तिथि 06 जून तक जमा हुए नामांकन पत्रों की संवीक्षा यानि जाँच की जाएगी। जिसमें त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए नामनिर्देशन पत्रों की छँटनी की जाएगी तथा अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त एवं निर्वाचन के नियमानुसार उपयुक्त नामनिर्देशन पत्रों को स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार दिनांक 10-06-2022 को सांय 3.00 बजे तक नाम वापिसी की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने के इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित प्रारूप आर ओ (रिटर्निंग ऑफिसर) के पास जमा कर नाम वापिस ले सकते हैं।

शुक्रवार दिनांक 10-06-2022 को ही नाम वापिसी के ठीक बाद यानि 3.00 बजे के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों (प्रत्याशियों) की फाईनल सूची तैयार की जाएगी तथा सूची तैयार होने के बाद निर्वाचन के नियमानुसार अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह (प्रतीक चिह्न) आवंटित किये जाएँगे।

उपरोक्त सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण होने के पश्चात बारी आती है सबसे महत्वपूर्ण तिथि की। जी हाँ, वह तारीख जिस दिन प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बन्द होगी। मतदान की तारीख चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव - 2022 के कार्यक्रम में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 3 चरणों में मतदान कराए जाने की तिथियाँ निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं -

प्रथम चरण मतदान - शनिवार दिनांक 25-06-2022
द्वितीय चरण मतदान - शुक्रवार दिनांक 01-07-2022
तृतीय चरण मतदान - शुक्रवार दिनांक 08-07-2022

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03.00 तक का निर्धारित किया गया है जो कि एक नया समय है। इससे पूर्व हुए मतदानों में यह समय सांंय 5 बजे तथा 6 बजे तक भी रहा है।

गुरुवार दिनांक 14-07-2022 को पंच, सरंपच तथा जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना की जाएगी तथा फाईनल मतगणना होने के बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किये जाएँगे। इसी तारीख को मतपेटियों में कैद सभी प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी और जीत हार का फैसला होगा।

यह तो हुई नामनिर्देशन पत्र जमा करने की तिथि से लेकर मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होने तक के कार्यक्रम की बात। अब बात करते हैं मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर जनपद पंचायत के वार्डों के आरक्षण की स्थिति और वार्डों में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में -

जनपद पंचायत नरवर में कुल 21 वार्ड हैं जिनमें नरवर तहसील की कुल 61 ग्राम पंचायतें समाहित हैं।

वार्ड क्रमांक 01 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 01 अनारक्षित (मुक्त) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग का महिला अथवा पुरुष अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है। इस वार्ड में कुल तीन ग्राम पंचायतें बरखाडी, बीलोनी और साबोली शामिल हैं



वार्ड क्रमांक 02 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 02 अनारक्षित (महिला) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग से केवल महिला अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस वार्ड में कुल तीन ग्राम पंचायतें कठेंगरा, चकरामपुर और भीमपुर शामिल हैं

.

वार्ड क्रमांक 03 - जनपद पंचायत नरवर का वार्ड क्रमांक 01 अनारक्षित (महिला) है, यानि इस वार्ड से किसी भी वर्ग से केवल महिला अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस वार्ड में कुल पाँच ग्राम पंचायतें कांकर, ख्यावदा, ठाटी, देवरीखुर्द और पीपलखाडी शामिल हैं