गुरुवार, 20 जून 2024

ऑनलाइन बुकिंग करें - नरवर किला घूमने का टिकट | पूरी जानकारी यहाँ देखें

नरवर किला घूमने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने संस्कृति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।


नरवर का किला कहाँ है?

नरवर का प्राचीन किला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिलांतर्गत नरवर में स्थित है। यह जिला मुख्यालय शिवपुरी से उत्तर की ओर 45 किलोमीटर, झाँसी से पश्चिम की ओर लगभग 60 किलोमीटर और ग्वालियर से दक्षिण की ओर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
नरवर के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन क्रमशः शिवपुरी, झाँसी और ग्वालियर हैं, जिसमें से झाँसी व ग्वालियर देश के लगभग सभी बडे शहरों से रेलवे से जुडे हैं।

नरवर किले का इतिहास क्या है?

नरवर महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी है। जिसका उल्लेख महाभारत समेत अनेक प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। महाभारत के वन पर्व में नरवर के राजा नल-दमयंती की कहानी का उल्लेख मिलता है। जिसमें पांडवों के वनवास काल में महर्षि बृहदश्व धर्मराज युधिष्ठिर समेत पांडवों को राजा नल-दमयंती के अपने साम्राज्य को हारने और निषध देश से निष्कास की कथा सुनाते हैं।
इसके अलावा नरवर श्री लोढीमाता के चमत्कारों के लिए जाना जाता है तथा नरवर से आल्हखण्ड के प्रमुख नायक आल्हा ऊदल में से ऊदल से भी संबंध रहा है। बताते हैं कि नरवर ऊदल की ससुराल थी। आल्हखण्ड के दौरान नरवर को पथरीगढ के नाम से जाना जाता था। आल्हखण्ड में वर्णित बावन (52) गढ की लडाईयों में नरवरगढ की लडाई भी पथरीगढ के नाम से शामिल है।
बहुप्रसिद्ध ढोला-मारू की प्रेमकथा और मृगनयनी से भी नरवर का संबंध रहा है।

(इस लेख को लगातार अपडेट किया जा रहा है ...................)

शनिवार, 15 जून 2024

नगर परिषद नरवर ने निकाला प्राइम लोकेशन वाली दुकान का ई-टेंडर, यहाँ देखें पूरी जानकारी

नगर परिषद नरवर की पुराने थाने के पास वाली दुकान का ई-टेंडर निकाला जा चुका है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया के द्वारा दुकान ले सकते हैं।

नगर परिषद नरवर की ई-नीलामी हेतु नवनिर्मित दुकान

इस ई नीलामी सूचना पत्र में दुकान के टेंडर बारे में पूरी जानकारी दी गयी है

निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त दुकान को ले सकता है। इसमें ऑनलाइन टेंडर में अधिकतम राशि डालने वाले व्यक्ति को दुकान लेने की पात्रता होगी।


नगर परिषद कार्यालय के सामने बल्लू गडरिया के मकान के पास उक्त दुकान का निर्माण नगर परिषद नरवर द्वारा कराया गया है। यह दुकान नीलाम किया जाना है। यह दुकान अनारक्षित है जो किसी भी वर्ग के व्यक्ति, पुरुष या महिला के नाम से उक्त दुकान हेतु ऑनलाइन निविदा डाल सकते हैं। निविदा डालने की अंतिम तारीख 28 जून 2024 शाम 05:30 बजे तक है दुकान नीलामी की विस्तृत जानकारी एवं शर्तों को निविदा विज्ञप्ति में दी गई साइट (MP-eTender) पर देखा जा सकता है।